खबरेंदेवरिया

DEORIA : सलेमपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सुनी मन की बात, जानें आज क्या रहा खास

Salempur News : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव के साथ-साथ बीते दिन आयोजित किए गए तिरंगे अभियान की भी चर्चा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने कुपोषण के खिलाफ अभियान के बारे में बात की। इसके बाद उन्होंने किसानों से मोटे अनाजों को उपजाने की अपील की।

जन आंदोलन बन गया है

मन की बात में ही 4 महीने पहले मैंने अमृत सरोवर की बात की थी। उसके बाद अलग-अलग जिलों में स्थानीय प्रशासन जुटा, स्वयं सेवी संस्थाएं और स्थानीय लोग जुटे। देखते ही देखते अमृत सरोवर का निर्माण एक जन आंदोलन बन गया है।

प्रहरी बनकर लोग खुद आगे आए

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इस महीने में हमारे पूरे देश में, हर शहर, हर गांव में, अमृत महोत्सव की अमृत धारा बह रही है। अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर हमने देश की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं। एक चेतना की अनुभूति हुई है। इतना बड़ा देश, इतनी विविधताएं, लेकिन जब बात तिरंगा फहराने की आई, तो हर कोई एक ही भावना में बहता दिखाई दिया। तिरंगे के गौरव के प्रथम प्रहरी बनकर लोग खुद आगे आए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, भोला बाबा, अभय तिवारी, पुनीत यादव, मनीष मिश्रा, पिंटू तिवारी, छेदी जायसवाल, रविशंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करें लोग : जनपद न्यायाधीश जेपी यादव

Rajeev Singh

उपलब्धि : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने जीता मोस्ट एंगेजिंग एंटरप्रेन्योर पुरस्कार, प्रबंधन ने ऐसे जताई खुशी

Abhishek Kumar Rai

रूफटॉप सोलर लगवाने का सुनहरा मौका : केंद्र और राज्य सरकार दोनों से मिल रहा अनुदान, भारी बिजली बिल से मिलेगी निजात

Sunil Kumar Rai

हृदय परिवर्तन ही सत्संग का मुख्य उद्देश्य : पंडित राघवेन्द्र शास्त्री

Sunil Kumar Rai

Nupur Sharma Controversy : यूपी में अशांति फैलाने वाले 304 गिरफ्तार, 9 जिलों की पुलिस ने दर्ज किए मामले, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के लिए बड़ा मौका : यूपी परिवहन निगम बेड़े में शामिल करेगा निजी बसें, हर क्लास के लिए होगा अनुबंध

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!