खबरेंपूर्वांचल

उत्तर प्रदेश : राम मंदिर के गर्भ गृह में अर्पित हुआ अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल, सीएम योगी ने बताई वजह

Ayodhya News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार, 31 अक्टूबर को अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह स्थल का अवलोकन किया। सीएम ने गर्भगृह स्थल पर काबुल से आए काबुल नदी (Kabul River) के पवित्र जल को अर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को अफगानिस्तान (Afghanistan) के काबुल शहर (Kabul City) की एक बालिका ने भगवान श्रीराम को अर्पित करने के लिए काबुल नदी का जल भेजा है। उस जल को मैंने श्रीरामलला के दर्शन के उपरान्त गंगा जल के साथ गर्भगृह स्थान में अर्पित किया। यह परम सौभाग्य का विषय है।

अफगानिस्तान से हमारे पौराणिक और ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं। महाराजा दशरथ की महारानी एवं पूज्य भरत की माता कैकेयी अफगानिस्तान की थीं, जिनका कैकेय राज्य, गंधार से सम्बन्ध था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद से जूझ रहे देश की एक बालिका का भेजा गया यह जल अफगानिस्तान की सभी बेटियों की तरफ से प्रेषित है। भगवान श्रीराम हमेशा ही मानवता की रक्षा करने के लिए आगे आये हैं। उसी भावना का सम्मान करते हुए मानवता की रक्षा के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।

इसके पहले अपने आवास पर मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अफगानिस्तान की वर्तमान स्थितियों में भी स्वयं की परवाह किए बगैर एक बालिका ने काबुल से काबुल नदी का जल श्रीराम जन्मभूमि के लिए भेजा। यह अभिनन्दनीय है। उस बालिका व उसके परिवार तथा उन सभी बेटियों, जिन्होंने अफगानिस्तान में भारत, भारतीयता, भारत भूमि तथा अपने पवित्र देवस्थलों के प्रति श्रद्धा व सम्मान को बनाए रखा है, इन भावनाओं का सम्मान करते हुए, इस जल से श्रीराम जन्मभूमि का अभिषेक करने के लिए वे खुद विशेष रूप से अयोध्या जा रहे हैं। वे वहां प्रभु श्रीराम से उन सबके कुशल और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे।

Related posts

UP TET 2022 Result : यूपी टीईटी परीक्षा में पास हुए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ऐसे देखें रिजल्ट

Abhishek Kumar Rai

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में गांव-किसान और स्कूल-बच्चों पर हुई मंथन : 4 राज्यों ने लिया हिस्सा, अब तक सुलझाए ये मुद्दे

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में सभी एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों पर की छापेमारी : डीएम के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

Shweta Sharma

Deoria News : श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जन सेवा केन्द्रों पर 29 अगस्त से लगेगा कैंप, साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

Sunil Kumar Rai

सख्ती : नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, धारा 144 रहेगी प्रभावी, जानें सभी पाबंदियां

Harindra Kumar Rai

Deoria News : कैंप लगा कर होगा श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण, जनपद के हर लेबर चौक पर कर्मियों की लगी ड्यूटी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!