खबरेंदेवरिया

नौकरी : 25 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, स्नातक पास युवाओं की बंपर भर्ती करेंगी ये कंपनियां

Deoria News : जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जीआईटीआई कैम्पस में 25 अगस्त को पूर्वान्ह 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित होगा।

अभी तक निजी क्षेत्र की 04 कम्पनी एक्स जेन्ट क्वा, नवभारत फर्टीलाइजर, पशुपतिनाथ, ब्राइट फ्युचर ने प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

ये कंपनियां विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन करेंगी। रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक उत्तीर्ण तथा उम्र सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।

यह योग्यता रखने वाले एवं निर्धारित उम्र वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त को 10:30 बजे अपने पंजीयन कार्ड के साथ इस रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन  8500-15000 रुपये के मध्य होगा। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवा योजन कार्यालय कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

खुशखबरी : सिविटेक स्टेडिया में मिल्क बूथ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार से ज्यादा निवासियों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : देवरिया के 60 ग्राम पंचायतों में समूहों का गठन करेगी सीआरपी टीम, बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने किया रवाना

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : 24 जनवरी से कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन, इस तिथि तक होगा वितरण

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : ITI में एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और फीस

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में 1 अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण महाअभियान : 12 विभागों ने तैयार की कार्ययोजना

Swapnil Yadav

जिलाधिकारी ने जिला जेल में बच्चों में बांटी चॉकलेट : रेड क्रास सोसाइटी ने महिला बंदी और कर्मियों को वितरित की हाइजिन किट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!