खबरेंदेवरिया

DEORIA : सांसद और विधायक ने 50 दिव्यांगजनों को दिया ट्राईसाइकिल का तोहफा, चेहरों पर दिखी मुस्कान

Deoria News : जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से जनपद के जिला पंचायत परिसर में स्थित एबीआरसी कार्यालय के परिसर में 50 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।

जीवन को सहज व सरल बनाएगी   

इस अवसर पर देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने बताया कि यह मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों के जीवन को सहज व सरल बनाएगी। दिव्यांगजनों के स्वावलंबन में ट्राइसाइकिल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्हें कहीं आने जाने में असुविधा नहीं होगी और वे अपने कई कार्य इसके माध्यम से कर लेंगे।

सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है

कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने दिव्यांगजनों के हितों के संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

50 दिव्यांगजनों को हुआ वितरण

इस कार्यक्रम में 50 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय, ब्लॉक प्रमुख देवरिया सदर पवन कुमार गुप्ता, पिंटू जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजय पाल नारायण त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार के 103 बच्चों को मिला स्कूल बैग : जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : यूपी विधानसभा में शुरू हुआ ‘नेवा एप्लीकेशन,’ माननीयों को मिलेंगी सहूलियत, जानें

Abhishek Kumar Rai

डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे देवरिया के स्कूल : बीएसए ने किया निरीक्षण, मांगा जवाब

Rajeev Singh

देवरिया में अनियंत्रित ट्रेलर दीवार से टकराया : 3 लोगों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की भी हालत नाजुक

Rajeev Singh

योगी सरकार का बड़ा फैसला : राशन दुकानदार करेंगे धान खरीद का रजिस्ट्रेशन, सड़कों से हटेंगे 10 साल पुराने वाहन, पढ़ें अन्य निर्णय

Satyendra Kr Vishwakarma

किसानों की चिंता कर रही भाजपा सरकार : पवन मिश्र

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!