खबरेंदेवरिया

Deoria News : 25 अगस्त को किसान मोर्चा की बैठक में बनेगी महत्वपूर्ण रणनीति, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह लेंगे हिस्सा

Deoria News : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों और गोरखपुर क्षेत्र में आगामी 25 अगस्त को होने वाली बैठक के लिये किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला प्रभारी और जिला महामंत्री की बैठक पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री निवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसान मोर्चा देवरिया भाजपा के सभी कार्यक्रमों, अभियानों को सफलतापूर्वक आयोजित कर रहा है। किसान मोर्चा देवरिया ग्राम समितियों के गठन में पूरे प्रदेश में अव्वल आया है।

डॉ धर्मेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे

मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा देवरिया अपने पदाधिकारियों और जनपद के ग्राम समितियों के गठन और आगामी कार्यक्रमों के लिये 25 अगस्त को क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में बैठक आयोजित करेगा। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

तारीख तय कर अवगत कराएं

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आयोजित होने वाली बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें ग्राम समितियों पर चर्चा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले माह से किसान मोर्चा पदाधिकारी प्रत्येक ग्राम की ग्राम समितियों की बैठक की तारीख तय करके जिला महामंत्री को अवगत कराएं।

ये रहे मौजूद

बैठक में भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय, जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, जिला मंत्री भगवान यादव, अंकुर राय, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, जय प्रकाश यादव, शुभम, राहुल, सूरज आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : 29 मई को हास्य कवि हंसी से करेंगे लोटपोट, जानें कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

89 इंडस्ट्रियल और 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स की लगेगी करोड़ों की बोली : यूपीसीडा ने जारी की बेस प्राइज लिस्ट

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने 3 गांवों में जाना अमृत सरोवर निर्माण का हाल : हर जगह मिली गड़बड़ी, सचिव पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

BREAKING : देवरिया में शराब की सभी दुकानें 26 जून को रहेंगी बंद, कड़ाई से होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली नारी शक्ति को मिलेगा ‘वीरांगना सम्मान,’ सरकार ने लिया फैसला

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!