उत्तर प्रदेशखबरें

तैयारी : ग्राम समाज और चीनी मिल की खाली जमीन पर बायोमास स्टोरेज बनाएगी यूपी सरकार, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में बायोफ्यूल उत्पादन को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल देते हुए जैव ऊर्जा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बायोफ्यूल न केवल हमारी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगा, बल्कि अतिरिक्त आय और रोज़गार सृजन में भी सहायक होगा।

कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी

सीएम ने यह निर्देश अपने सरकारी आवास पर आहूत उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतिकरण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि बायोफ्यूल, कच्चे तेल पर निर्भरता को कम करने और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने में सहायक है। बायोफ्यूल के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। वर्तमान में पूरी दुनिया में कार्बन उत्सर्जन को लेकर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पास इस दिशा में एक मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर है।

02 इकाइयों में उत्पादन भी प्रारम्भ हो चुका है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार के कम्प्रेस्ड बायोगैस, बायोकोल, एथेनॉल और बायो डीजल जैसे जैव ऊर्जा प्रकल्पों को प्रोत्साहन के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। अब तक बायोकोल की 02 इकाइयों में उत्पादन भी प्रारम्भ हो चुका है। कम्प्रेस्ड बायोगैस की 01 इकाई माह जून, 2022 में पूर्ण हो चुकी है।

नवीन नीति तैयार की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई जैव ऊर्जा नीति में इस क्षेत्र की निवेशकर्ता कम्पनियों के लिए भूमि की सुलभ उपलब्धता, पूंजीगत उपादान सहित सभी जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने के प्राविधान किए जाने चाहिए। नवीन जैव ऊर्जा नीति तैयार करते समय औद्योगिक जगत से परामर्श जरूर लिया जाए। संवाद के माध्यम से निवेशकर्ता संस्थाओं, कम्पनियों की जरूरतों को समझते हुए सभी पक्षों की राय लेते हुए व्यापक विमर्श के बाद नवीन नीति तैयार की जाए।

उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा

सीएम ने कहा कि आगामी 05 वर्षों में 500 टन सीबीजी प्रतिदिन कम्प्रेस्ड गैस उत्पादन के लक्ष्य को लेकर प्रयास किए जाएं। इस तरह प्रतिवर्ष 1.5 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। इसी प्रकार, बायोकोल, बायोडीजल और बायो एथेनॉल के लिए 2000-2000 टन प्रतिदिन के उत्पादन के लक्ष्य को लेकर काम किया जाना चाहिए।

सभी जनपदों में बने प्लांट

उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के पराली जलाए जाने से पैदा हो रही पर्यावरणीय चुनौतियों के स्थायी समाधान के लिए हमें विशेष प्रयास करना होगा। नई जैव नीति में इस विषय का ध्यान रखा जाए। सभी 75 जनपदों में न्यूनतम एक बायोफ्यूल इकाई की स्थापना की जाए। अगले चरण में प्रदेश की प्रत्येक तहसील में एक बायोफ्यूल इकाई की स्थापना के प्रयास किए जाएं। बायोफ्यूल प्लाण्ट की स्थापना और बायोमास भण्डारण के लिए ग्राम समाज, राजस्व भूमि, चीनी मिल परिसर में खाली भूमि के उपयोग पर विचार किया जाए।

सप्लाई चेन का विकास करना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की जरूरतों के लिए हमें बायोमास सप्लाई चेन का विकास करना होगा। ऊर्जा और परिवहन के क्षेत्र में बायोफ्यूल के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। विद्युत उत्पादन गृहों में बायोमास पैलेट्स के उपयोग की दिशा में ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशान्त त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Covid-19 Report : यूपी में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में योग्य ही बनेगा थानाध्यक्ष : लिस्ट बनाकर अपराधियों पर होगा एक्शन, पढ़ें सीएम योगी के महत्वपूर्ण आदेश

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बिका लाखों का सामान, समापन पर सीडीओ ने 57 प्रतिभागियों को दिया प्रमाण पत्र

Harindra Kumar Rai

इन उपायों से लंपी स्किन डिजीज से मवेशियों को बचाएं : डीएम ने की अंतर विभागीय बैठक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : कोरोना के 16 नए मामले मिले, नवोदय विद्यालय का छात्र भी संक्रमित मिला

Abhishek Kumar Rai

एक करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला धान खरीद का लाभ : 713 लाख मीट्रिक टन से अधिक का हुआ क्रय

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!