खबरेंदेवरिया

कौशल विकास का हाल : सीडीओ ने शून्य प्रगति वाली संस्था पर लिया एक्शन, अन्य को मिली एक हफ्ते की डेडलाइन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में कौशल विकास से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत किया गया। जिसमें समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं (डीडीयूजीकेवाई एवं यूपीएसडीएम) को शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए सख्त निर्देशित किया गया।

कार्रवाई होगी
शून्य प्रगति वाले संस्था फर्स्ट सोर्स एवं एसएमडी टेक्नोलॉजी पर कार्रवाई के लिए मिशन मुख्यालय को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। संस्था डी यूनिक, एवं जाईन आई टी ब्रेन्स प्रा० लि० को एक सप्ताह में नया केन्द्र स्थापित कर 04-04 बैच बनाने का निर्देश दिया गया।

दिए ये आदेश
संस्था सुनैना समृद्धि फाऊण्डेशन को माह अगस्त तक 12 बैच तथा पंख परिधि फाउण्डेशन को एक सप्ताह में 02 बैच बनाने का आदेश दिया गया। समस्त संस्थाओं को मिशन के गाइडलाईन के अनुसार केन्द्र स्थापित करते हुये गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। संस्थाओं को ससमय पाठ्य सामग्री व वर्दी वितरण के भी आदेश दिए गए। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए मिशन के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

ये रहे मौजूद
बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने संचालित समस्त योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में कौशल विकास मिशन के कर्मचारी एवं जनपद के लिए नामित प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहे।

Related posts

अमृत महोत्सव : सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन, 3 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

DEORIA : देवरिया भाजपा ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने पर दी श्रद्धांजलि, महज 18 साल की उम्र में गए जेल, लड़े आजादी की लड़ाई

Sunil Kumar Rai

यूपी में 1.30 करोड़ से अधिक परिवारों को मिलने लगा शुद्ध पेयजल : सीएम योगी ने विंध्य-बुंदेलखंड में हर घर जल की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

खास खबर : यूपी को ‘Best Tourism State’ बनाएगी योगी सरकार, इन जिलों में शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, पढ़ें कैबिनेट के मुख्य फैसले

Abhishek Kumar Rai

यूपी : इस साल मदिरा से 42 हजार करोड़ कमाएगी सरकार, जानें आबकारी मंत्री का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

पलटवार : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- माफियाओं के दम पर सरकार चलाने वालों को हो रहा दर्द

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!