खबरेंदेवरिया

सहूलियत : रुद्रपुर में 20 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों का बनेगा प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी रहेंगे मौजूद

सम्पूर्ण समाधान दिवस

-डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस रुद्रपुर तहसील में होगा आयोजित
-दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए विशेष कैंप का होगा आयोजन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में 20 अगस्त को रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के हितों के दृष्टिगत दिव्यांगता का प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन हो चुका है
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम तैनात करने एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विगत दो संपूर्ण समाधान दिवस में पहले भी इस तरह के कैम्पों का आयोजन हो चुका है।

सहूलियत मिल रही है
उन्होंने बताया कि कैंप में 70 से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट करके मौके पर दिए जा चुके हैं। इससे दिव्यांगजनों को खासी सहूलियत मिली है और उनको उनके क्षेत्र में ही प्रमाणपत्र मिलने लगा है। इसके लिए अब उन्हें जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। कैम्प में प्रातः 10 बजे से प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

समस्याएं निस्तारित होंगी
जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी रुद्रपुर तहसील में सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। आमजन अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है।

Related posts

Deoria News : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कान्हा गौशाला का जाना हाल, अफसरों से मांगा यह एक्शन प्लान

Abhishek Kumar Rai

बाल विज्ञान कांग्रेस : युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा आयोजन, डीआईओएस विनोद कुमार राय ने दी यह जानकारी

Shweta Sharma

महिलाओं के बनाए उत्पादों से सजा मां का दरबार : विंध्यधाम और देवीपाटन समेत कई शहरों में हो रही सामानों की बिक्री

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर चार अल्ट्रासाउंड सेंटर के विरुद्ध दर्ज होगा केस, रजिस्ट्रेशन भी होगा रद्द

Sunil Kumar Rai

Agnipath Scheme : अग्निपथ योजना के विरोध में ‘आप’ का आंदोलन, पूरे प्रदेश में पीएम के लिए मांगा भीख

Satyendra Kr Vishwakarma

मत्स्य पालन से प्रति हेक्टेयर 15 लाख कमा रहे देवरिया के किसान : डीएम जेपी सिंह ने गड़ेर में लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!