खबरेंदेवरिया

Deoria News : अचानक जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण करने पहुंची विधिक सचिव, दिया ये फीडबैक

जिला कारागार देवरिया

Deoria News : आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश जेपी यादव के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारुकी ने जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव ने जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध बंदियों के खान-पान, रहन-सहन एवं स्वच्छता बनाये रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निरूद्ध बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी जांच निरंतर की जाए।

बच्चों पर रहे ध्यान
किसी भी बंदी की तबीयत खराब होने पर तुरंत उपचार किया जाए। उन्होंने इस दौरान सभी बैरकों के लिए उचित दिशानिर्देश भी दिए और महिला बैरकों में रह रहे छोटे बच्चों को दूध की व्यवस्था, शिक्षा तथा बदलते मौसम के अनुसार कपड़ों की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।

मीनू के अनुसार मिले भोजन
उन्होंने जिला कारागार देवरिया में पाकशाला की स्वच्छता तथा निरूद्ध बंदियों के लिए मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।

आवेदन देकर अधिवक्ता की मांग कर सकता है
इस दौरान उन्होंने कारागार अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी भी बंदी को अपने मामले में पैरवी करने के लिए अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।

ये रहे उपस्थित
इस दौरान मुख्य रूप से कारागार अधीक्षक भोलानाथ मिश्रा, जेलर राजकुमार, डिप्टी जेलर वन्दना त्रिपाठी, कारागार चिकित्सक हरिपाल विश्वकर्मा, जेल वार्डर बच्चुलाल व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

नारी शक्ति को समर्पित योगी सरकार का बजट : बेटियों से लेकर निराश्रित महिलाओं का रखा गया ध्यान, पढ़ें विशेष

Laxmi Srivastava

आधार वेरिफिकेशन में पिछड़ा देवरिया : रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंचा, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ से मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

मत्स्य पालकों के लिए बड़ी खबर : इसी महीने शुरू होगा बीज का वितरण, जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

Rajeev Singh

राहत : चीनी मिलों ने 99 फीसदी बकाए का किया भुगतान, इस सीजन होगा रिकॉर्ड उत्पादन

Abhishek Kumar Rai

योगी राज में ‘घूंघट’ से निकलकर गांव की सूरत बदल रहीं महिला ग्राम प्रधान : 25 जिलों में महिला ग्राम प्रधानों को सिखाए गए नायाब तरीके

Abhishek Kumar Rai

बंद होगा झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा : डीएम ने 15 नवंबर तक मांगी लिस्ट, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!