खबरेंदेवरिया

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, महुआडीह और बरियारपुर थाना के संबंध में दिए यह आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी देवरिया रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद में 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद देवरिया के भाटपाररानी (भवानी छापर) में आईटीआई का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल (UPPCL) इकाई करा रही है।

मनोज शर्मा, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल (UPPCL) को निर्देश दिये गये कि परियोजना में विलम्ब के लिए सम्बन्धित एपीएम और अवर अभियंता का उत्तर दायित्व निर्धारित करते हुए तत्काल अवगत कराएं।

तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें
थाना बरियारपुर में आवासीय भवनों का निर्माण कार्यदायी संस्था UPPCL ने बताया गया कि भूमि चिन्हित हो गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये कि पेड़ों की समस्या के सम्बन्ध में वन विभाग को पत्र भेजें तथा वन विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

गोरखपुर इकाई करा रही है
राजकीय आईटीआई दिघवा पौटवा का निर्माण कार्यदायी संस्था UPRNSS गोरखपुर इकाई करा रही है। निरीक्षण में गुणवत्ता खराब पाई गयी थी। कार्यदायी संस्था के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को अनुस्मारक शासन को भिजवाये जाने के निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियंता, सेतु निगम बैठक में अनुपस्थित थे। उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

निर्देश दिये गए
विधान सभा क्षेत्र रूद्रपुर व बरहज में राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण कार्यदायी संस्था उप्र आवास विकास परिषद, गोरखपुर इकाई करा रही है। कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। शहीद स्व रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक का निर्माण प्रोजेक्ट मैनेजर UPPCL, गोरखपुर इकाई को 10 सितंबर तक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

धनराशि प्राप्त हो गयी है
अधिशासी अभियन्ता बाढ़ ने बताया कि बाढ़ से सम्बन्धित परियोजनाओं के लिए धनराशि प्राप्त हो गयी है। कार्य तेजी के साथ कराये जा रहे हैं। नवीन थाना महुआडीह में आवासीय भवन निर्माण के लिए अवशेष धनराशि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के स्तर से अनुस्मारक पत्र भिजवाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये।

Related posts

Uttar Pradesh Matribhumi Yojana : पूर्वजों के नाम से कराएं सार्वजनिक कार्य, लागत में हिस्सेदारी देगी योगी सरकार और लगाएगी शिलापट्ट, पढ़ें पूरी स्कीम

Sunil Kumar Rai

ऋतिक-दीपिका की जोड़ी करेगी कमाल : फिल्म फाइटर के लिए फैंस की बढ़ी बेचैनी

Abhishek Kumar Rai

विदेश में संकटग्रस्त यूपीवासियों को लाएंगे वापस : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

Damini App : 4 घंटे पहले मिलेगी बिजली गिरने की जानकारी, एक साथ करोड़ों लोगों को सूचना देगा ये ऐप

Sunil Kumar Rai

यूपी : एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगी राज्य के मंदिरों की जानकारी, पर्यटन मित्र संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

हज के लिए 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन : देवरिया में इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!