खबरेंदेवरिया

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस :  सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बंटवारे की त्रासदी को किया याद, कहा – इसे भुलाया नहीं जा सकता

Deoria News : भाजपा देवरिया के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त से राजकीय इंटर कालेज में आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी का समापन सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) ने किया।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि किया और प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए समापन की घोषणा की। इस अवसर पर सलेमपुर सांसद ने कहा कि विभाजन के समय लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए।

भुलाया नहीं जा सकता

उन्होंने कहा, अंग्रेजों ने 200 साल तक देश पर राज किया और बहुत से देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया, लेकिन आजादी के एक दिन पहले देश ने 14 अगस्त को विभाजन का दंश झेला। इसे भुलाया नहीं जा सकता।

त्रासदी को जाना है

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों ने विभाजन के समय की त्रासदी को जाना है। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

अनछुए पहलुओं को जाना और समझा

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन हजारों की संख्या में लोगों ने किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के अनछुए पहलुओं को जाना और समझा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय, अजय सिंह, भगवान यादव, संजय सिंह सैथवार, राघवेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, गणेश यादव, ब्रजमोहन पांडेय, दिग्विजय प्रजापति, गोविंद और संस्थान के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

Related posts

परफॉर्म करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ही करेंगे काम : देवरिया सीएमओ ने डीएम को सौंपी नॉन-परफॉर्मर्स की लिस्ट, होगा ये एक्शन

Swapnil Yadav

अच्छी खबर : अगले 10 सालों में देश में 40 करोड़ लोग करेंगे हवाई यात्रा, 1200 विमानों का बेड़ा होगा तैयार

Abhishek Kumar Rai

फसल बीमा योजना : यूपी के 27 लाख किसानों को 3074 करोड़ की क्षतिपूर्ति हुई, जानें कैसे कृषकों को लाभ पहुंचा रही स्कीम

Sunil Kumar Rai

काशी से पीएम ने करोड़ों लोगों को दी सहूलियत : सड़क से स्वास्थ्य सेवा तक का ढांचा बदला, सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Harindra Kumar Rai

Deoria News : कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा, संचालन समिति को मिली ये जिम्मेदारी

Rajeev Singh

इमरजेंसी में तैनात 10 डॉक्टर सहित 23 कर्मी मिले अनुपस्थित : कैसे मिलेगा समय से इलाज? डीएम ने की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!