खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : डीएम की सख्ती पर ग्राम विकास अधिकारी ने 3 घंटे में खाली किया भवन, कृषि कल्याण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दी चेतावनी

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

-निर्माणाधीन कृषि कल्याण केन्द्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
-निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के प्रति जाहिर की नाराजगी
-जिलाधिकारी की चेतावनी के 03 घंटे के भीतर खाली हुआ आवास

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने विकास खंड गौरी बाजार कार्यालय परिसर में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के निर्माणाधीन कृषि कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया।

तुरंत लगाया जाए बोर्ड
निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से पूछताछ में यह पता चला कि यह निर्माण कार्य दिसंबर 2021 से प्रारंभ होने के बजाय मार्च 2022 से शुरू हुआ है। शासकीय योजना का बोर्ड न लगा होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए अवर अभियंता को निर्देशित किया कि तत्काल योजना लागत एवं अन्य विशिष्टताओं का स्पष्ट उल्लेख करता हुआ बोर्ड प्रदर्शित किया जाए।

अस्थाई निवास बनाकर रह रहे
निर्माणाधीन कृषि कल्याण केन्द्र के बगल में अस्थाई निवास बनाकर रह रहे ग्राम विकास अधिकारी उदय मल्ल की तैनाती रुद्रपुर में होने के बावजूद क्लस्टर कार्यालय के रूप में प्रयुक्त करने की जानकारी प्राप्त हुई। जबकि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को अपने पदस्थ ग्राम पंचायत के पंचायत भवन से कार्य करना है।

3 घंटे में खाली किया भवन
जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से इस संबंध में जानकारी ली। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर फटकार लगाते हुए 03 घंटे के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया। खबर लिखे जाने तक 03 घंटे के भीतर ही उदय मल्ल ने भवन खाली कर दिया।

Related posts

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai

इंदुपुर से भटनी तक खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : शहर में भी चला अभियान, बाजारों में मचा हड़कंप

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सीएमओ ऑफिस के बाबू सस्पेंड, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांगी रिपोर्ट, अन्य पर भी गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai

Bharat Jodo Yatra : शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, 150 दिन में 3500 किमी का सफर तय करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : रामपुर कारखाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, ऐसे बिछाया जाल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!