खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर के तहसीलदारों समेत 92 का ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Deoria/Kushinagar/Gorakhpur News : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। हर स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Government) की अगुवाई वाली सरकार ने 92 तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया हैl इन सभी से अपने नए जनपदों में ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है।

शासन से जारी सूची के मुताबिक देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के भी तहसीलदार बदल दिए गए हैं। देवरिया में तैनात रामाश्रय को बलरामपुर और सतीश कुमार को चंदौली में नई पोस्टिंग दी गई है। गोरखपुर में रहे लालजी विश्वकर्मा को गाजीपुर और संजय कुमार सिंह को बलिया में नई तैनाती मिली है। जबकि कुशीनगर में तैनात सत्य प्रकाश सिंह को कानपुर नगर और अहमद फरीद खान को श्रावस्ती में तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है।

लखनऊ में तैनात संदीप कुमार त्रिपाठी को गोरखपुर में भेजा गया है। फिलहाल गोंडा में कार्यरत मिश्री सिंह चौहान को देवरिया में नई जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार को कुशीनगर में नई जॉइनिंग दी गई है। इससे पहले वह बहराइच में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जबकि बलरामपुर में तैनात नरेंद्र राम को भी कुशीनगर भेजा गया है।

राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने आदेश देते हुए कहा है कि इन सभी 92 तहसीलदारों को परिषद स्तर से स्वयं कार्यमुक्त करते हुए आज ही अपने नवीन तैनाती के जनपद में कार्यभार ग्रहण करना है। यह सभी नई जगह पर जिम्मेदारी लेने के बाद शासन को अवगत कराएंगे।

Related posts

यूपी में बनेंगे ड्रोन : युवाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सीडीओ का एक्शन : तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी, ग्राम रोजगार सेवक का कटा वेतन, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने 3 गांवों में जाना अमृत सरोवर निर्माण का हाल : हर जगह मिली गड़बड़ी, सचिव पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

यूपी : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अफसरों संग की मैराथन मीटिंग, आपूर्ति सुधारने के लिए बने ये प्लान

Sunil Kumar Rai

डीएम ने कम्बाइन हार्वेस्टर इस्तेमाल के दिए निर्देश : पराली प्रबंधन के लिए उड़नदस्ते गठित, प्रधान और लेखपाल व्हॉट्सग्रुप में देंगे जानकारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती को खास बनाएगी सपा, अखिलेश यादव ने दिए निर्देश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!