खबरेंदेवरिया

Deoria News : ‘किसान पुत्र का उप राष्ट्रपति चुना जाना देश के लिये हर्ष का विषय,’ देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Deoria News : एनडीए से उप राष्ट्रपति उम्मीदवार किसान पुत्र जगदीप धनखड़ के भारत के उप राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी मनाई।

सिर्फ भाजपा में संभव है                     

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, जिला महामंत्री महिला मोर्चा बबिता चौहान ने कहा कि एक किसान पुत्र का देश के एक और सर्वोच्च पद उप राष्ट्रपति पर चुना जाना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। यह केवल भाजपा की सरकार में ही सम्भव है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा सकती है। वहीं विपक्ष केवल परिवार तक ही सिमट कर रह जाता था। राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक सुदूर किठाना गांव में साधारण कृषक परिवार में जन्मे जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति बनना हम सभी के लिये खुशी का विषय है।

सदन को लाभ मिलेगा

भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि जगदीप धनखड़ अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। मेरा मानना है कि जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का देश को और उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। वे संविधान के आदर्श संरक्षक सिद्ध होंगे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान शुभम मणि त्रिपाठी, राजन मल्ल, यशवंत शाही सन्नी, मारकंडेय गिरी, राहुल कुमार, सतेन्द्र चौहान, कमलेश चौहान, प्रमोद चौहान, कलश चौहान, बंटी कुमार, संजय जायसवाल और अमित दूबे आदि मौजूद रहे।

Related posts

खुशखबरी : देश की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना चालू हुई, जानें क्यों है ये खास और क्या फायदे मिलेंगे

Harindra Kumar Rai

खास खबर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रामीण विकास को दी नई ऊंचाइयां, करोड़ों लोगों को मिला रोजगार, आंकड़ों से जानिए

Harindra Kumar Rai

देवरिया खाद्य विभाग ने दर्जनों दुकानों पर की छापेमारी : होली से पहले बाजारों में बढ़ी हलचल

Swapnil Yadav

ढाई साल में ही उखड़ गई इंटरलॉकिंग : पूर्व प्रधान ने कराया घटिया काम, सीडीओ ने कार्रवाई का दिया आदेश

Swapnil Yadav

BIG NEWS : ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की पात्रता की होगी जांच, अपात्र मिलने पर वसूली करेगा जिला प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!