खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : अमृत सरोवर का काम मानक मुताबिक नहीं मिलने पर दो कर्मियों पर कार्रवाई, सीडीओ ने 10 अगस्त की दी डेडलाइन

Deoria News : मनरेगा योजना के अन्तर्गत एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड रुद्रपुर के ग्राम पंचायत बिठ्ठलपुर में अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

संतोषजनक नहीं मिला
निरीक्षण के समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।

अगस्त महीने का वेतन रूका
उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि सम्बन्धित तकनीकी सहायक अखिलेश श्रीवास्तव एवं ग्राम रोजगार सेवक का माह अगस्त का मानदेय अवरूद्ध करने का आदेश दिया। साथ ही कार्य को मानक के अनुरूप नहीं कराये जाने के लिए चेतावनी निर्गत की गयी। 10 अगस्त तक कार्य को पूर्ण कराने के लिए आदेशित किया गया।

10 अगस्त तक पूरा हो काम
खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी रुद्रपुर को निर्देश दिये गये कि विकास खण्ड रूद्रपुर में सभी चयनित अमुत सरोवर को 10 अगस्त के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक अमृत सरोवर का निरीक्षण स्वयं करते हुए आख्या अपलोड करें।

Related posts

National Unity Day 2022 : एकता की दौड़ लगा कर लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाएगा देवरिया, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

कृषि मंत्री ने किसानों को किया आश्वस्त : देवरिया में उर्वरक और बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, धान क्रय केंद्र बढ़ाने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : डीएम ने लापरवाह अफसरों को दी चेतावनी, इस एजेंसी और अधिकारी पर होगी कार्रवाई, जानें क्यों

Abhishek Kumar Rai

बेहतर प्रदर्शन करने वाले यूपी के आकांक्षात्मक विकास खंडों को मिलेगा पुरस्कार : योगी सरकार ने की ये पहल

Abhishek Kumar Rai

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

यूपी के 19 जिलों में बाढ़ : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर सहित राज्य के 1594 गांवों में घुसा पानी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!