खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में सरकारी कर्मचारी ने सरकार के गोदाम से गायब किया करोड़ों का अनाज, जांच टीम भी हुई हैरान, पढ़ें पूरा प्रकरण

Deoria News : देवरिया में करीब 1 करोड़ रुपये का खाद्यान्न घोटाला उजागर हुआ है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेश पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर राहुल सिंह के विरुद्ध बीती देर रात तक भाटपाररानी थाने (Bhatparrani Thana) में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। 4 सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट में इस घोटाले का खुलासा किया है। इसके बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

बताते चलें कि पिछले हफ्ते 28 जुलाई को संयुक्त आयुक्त खाद्य गोरखपुर मनोज कुमार भाटपाररानी हाट शाखा गोदाम में स्टॉक की जांच करने आए थे। निरीक्षण में उन्हें गोदाम में खाद्यान्न का स्टॉक कम होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को इसकी रिपोर्ट दी। इस पर एक्शन लेते हुए जिलाधिकारी ने गोदमा को सील करने का आदेश दिया। उनके निर्देश पर गोदाम को सील कर दिया गया।

टीम गठित की
मामले की जांच के लिए डीएम ने एसडीएम भाटपाररानी अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। इसमें डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय, बीडीओ भाटपाररानी भैयन लाल पटेल को शामिल कर सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी।

ये गड़बड़ी मिली
इस टीम ने 29 जुलाई से गोदाम की जांच शुरू की। 3 दिन तक बोरियों की गिनती कराई गयी। जांच में पता चला कि स्टॉक रजिस्टर में 16176 बोरी खाद्यान्न अंकित है। जबकि स्टॉक में 5955 बोरी खाद्यान्न ही पाया गया। टीम को 526 बोरी खाद्यान्न खराब हालत में मिली। इसलिए इसकी गिनती नहीं की गई। इस तरह टीम को कुल 10221 बोरी खाद्यान्न कम मिला। इसमें 7374 बोरी गेहूं और 2847 बोरी चावल शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

तहरीर दी गई है
इस जांच टीम ने रविवार को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। जांच कमेटी में शामिल जिला खाद्य विपणन अधिकारी भीमाचंद गौतम ने बताया कि खाद्यान्न कम मिला है। विपणन निरीक्षक राहुल सिंह के खिलाफ भाटपाररानी थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

किसी को बख्शा नहीं जाएगा
इस घोटाले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि टीम गठित कर स्टॉक की जांच कराई गई। बड़ी मात्रा में खाद्यान्न का स्टॉक नहीं मिला है। संबंधित दोषी कर्मियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

देवरिया : बीईओ की जांच में 93 अध्यापक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, बीएसए ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : शिक्षा परफॉर्मेंस रैंकिंग में यूपी पहले पायदान पर पहुंचा, जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 15 जून तक धारा 144 लागू, ये प्रतिबंध रहेंगे

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया और कुशीनगर समेत 71 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

जिलाधिकारी ने देवरिया में युवा उत्सव इंडिया कार्यक्रम का किया शुभारंभ : सांसद-विधायक ने बढ़ाया उत्साह

Shweta Sharma

जनता का हित शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : पुलिस अफसरों संग बैठक में बोले मुख्यमंत्री योगी, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!