खबरेंदेवरिया

देवरिया से दुःखद खबर : पोखरे के पास खेल रहे 4 साल के मासूम की डूबने से मौत

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को पोखरे के पास खेल रहे मासूम की डूबकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी इस दुख में दुखी हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जनपद के गौरी बाजार क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव निवासी जनार्दन निषाद का 4 साल का पुत्र अर्जुन निषाद आज सुबह घर के पास स्थित पोखरे के समीप खेल रहा था। इसी दौरान वह फिसल कर पोखरे के गहरे पानी में चला गया। उसे न देख परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तब पोखरे में उसका शव पाया गया।

इससे परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से दुखी हैं। दुखी परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही अर्जुन का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरा गांव इस दुखद हादसे के बाद गमगीन है। स्वजन सदमे में हैं।

Related posts

यूपी का उत्कर्ष : योगी सरकार ने स्कूल से लेकर एयरपोर्ट तक का किया कायाकल्प, जानें कैसे बदली सूबे की सूरत

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी यूपी 112, इस तरह सिस्टम सुधारेगी सरकार

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के अध्यापक खुर्शीद अहमद को राष्ट्रपति देंगी राष्ट्रीय पुरस्कार, 46 शिक्षकों में यूपी के इकलौते विजेता, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

मिलजुल कर प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Swapnil Yadav

Deoria News : सीडीओ की बैठक से गायब रहा विद्युत विभाग, जानें कृषि विभाग की योजनाओं का कितने किसानों को मिल रहा लाभ

Abhishek Kumar Rai

जनता का हित शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : पुलिस अफसरों संग बैठक में बोले मुख्यमंत्री योगी, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!