खबरेंदेवरिया

कोर्ट के आदेश में ढिलाई पड़ी भारी : डीएम ने जल निगम और पीडब्ल्यूडी के दो अभियंता का वेतन रोका, जवाब तलब किया

DM Jitendra Pratap Singh

-अधिशासी अभियंता जल निगम तथा सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी का वेतन बाधित

-उच्च न्यायालय के निर्देशों का समय से अनुपालन न करने पर डीएम ने की कार्रवाई

Deoria News : उच्च न्यायालय, इलाहाबाद (Allahabad High Court) के रिट संख्या 6221/2022 पवन कुमार मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में दिए गए निर्देशों का अनुपालन में विलंब करने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने अधिशासी अभियंता जल निगम तथा सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी का वेतन बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।

समय से पालन करें

उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देशों का ससमय अनुपालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

कार्रवाई की जाएगी

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में प्रतिवेदन निस्तारण में विलंब करने के लिए सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी एसए अब्बास तथा अधिशासी अभियंता जल निगम प्रमोद कुमार गौतम का जुलाई माह का वेतन बाधित किया गया है। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प का जाना हाल : देवरिया के इन ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों में नहीं हुआ काम, विभागवार रिपोर्ट तलब

Harindra Kumar Rai

BIG ACTION : भारत सरकार ने 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक किया, आपत्तिजनक कंटेट को मिले 114 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज देकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें कैसे चरणवार मिली ये ऐतिहासिक सफलता और अन्य देशों का हाल

Shweta Sharma

Deoria News : देवरिया-हाटा और गोरखपुर समेत चौड़ी होंगी दो दर्जन सड़कें, मास्टर प्लान से बदलेगी जिले की सूरत

Sunil Kumar Rai

यूपी : कोरोना के 11 हजार नए मामले मिले, 14 करोड़ निवासियों को मिली टीके की खुराक, पूरी जानकारी

Harindra Kumar Rai

खुशखबरी : 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवकों को मिलेगी नौकरी, जानें पात्रता की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!