खबरेंदेवरिया

जरूरी खबर : 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, समस्या आए तो इन नंबरों पर करें संपर्क, जानें प्रीमियम और क्षतिपूर्ति राशि

Deoria News : जिला प्रबंधक एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड देवरिया दीपक सिंह ने जनपद के समस्त कृषकों से अनुरोध किया है कि खरीफ मौसम से अपनी फसलों की सुरक्षा कराने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के अर्न्तगत अपनी फसलों का बीमा कराकर अपनी फसलों को होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

जनपद में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया बीमा के लिए नामित है। कृषक 31 जुलाई 2022 तक अपने फसलों का बीमा करा सकते है। जनपद में खरीफ मौसम में धान, अरहर, मक्का एवं मुंगफली फसल बीमा को कवर किया जाएगा।

जनपद में बीमा कवर फसलों का विवरण       

-फसल धान की प्रीमियम धनराशि 1214.02 तथा बीमित धनराशि 60701 प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित है।

-इसी प्रकार मक्का की प्रीमियम धनराशि 798.26 तथा बीमित धनराशि 39913

-अरहर की प्रीमियम धनराशि 786.24 तथा बीमित धनराशि 39312 एवं

-फसल मूंगफली की प्रीमियम धनराशि 1247.86 तथा बीमित धनराशि 62393 प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित है।

72 घंटे में दें सूचना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित सभी कृषक जनपद में हुई असामयिक वर्षा / ओलावृष्टि, जलभराव (धान को छोड़ कर) बादल फटना भू-स्खलन, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति प्रभावित कृषकों को फसल नुकसान की सूचना 72 घण्टे के अन्दर बीमा कम्पनी के टोल फ्री नंबर 18008896868, सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्रॉप इन्योरेंस ऐप के माध्यम से सूचित करायें। ताकि क्षति का सही-सही आकलन करते हुए कृषकों को क्षतिपूर्ति प्रदान की जा सके।

यहां करें सम्पर्क

-देवरिया के लिए जिला प्रबंधक दीपक सिंह (मो 9628552733)

-तहसील बरहज में सौरभ कुमार तिवारी (मो 8090082009)

-भाटपाररानी में मुकेश सिंह (मो 8354059077)

-रुद्रपुर में अजय प्रताप राव (मो- 7982397229)

-सलेमपुर में शिवम मिश्रा (मो०- 9721358797) तथा

-तहसील सदर में रवि कुमार मिश्रा (मो 7007663635) से सम्पर्क कर बीमा से सम्बन्धित समस्त जानकारी कृषक प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

मिशन कायाकल्प में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक : बीईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, डीएम ने लगाई फटकार

Sunil Kumar Rai

बीजेपी किसान मोर्चा प्रशिक्षण : देवरिया में जुटे पार्टी के दिग्गज, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बोले-तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai

भाजपा प्रभारी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का जाना हाल : 2500 बूथों के लिए बना ये प्लान

Swapnil Yadav

यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स को 180 करोड़ रुपये बोनस देगी योगी सरकार, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण : किसानों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम, शिकायत होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!