खबरेंदेवरिया

BIG BREAKING : डीएम ने डिप्टी सीएमओ का वेतन रोका और दी प्रतिकूल प्रविष्टि, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

-जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
-डिप्टी सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन आहरण पर भी रोक

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय स्थित धन्वंतरी सभागार में गुरुवार देर शाम को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वेतन भी रोका गया
स्वास्थ्य सेवाओं में खराब प्रदर्शन करने पर डिप्टी सीएमओ डॉ बीपी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह तथ्य सामने आया कि जनपद में एएनसी सेवाओं की उपलब्धता जनवरी से मार्च तिमाही के सापेक्ष अप्रैल से जून तिमाही में 24 फीसदी से घटकर 19 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कोताही क्षम्य नहीं होगी।

स्टाफ की तैनाती की जाएगी
जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर 31 जुलाई तक बायोमैट्रिक अटेंडेंस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य केंद्रों पर तार्किक रूप से स्टाफ की तैनाती की जाए, जिससे प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

प्रिकॉशन डोज की गति तेज करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को प्रिकॉशन डोज प्राथमिकता के आधार पर लगाने का निर्देश दिया। बनकटा और रामपुर कारखाना ब्लॉक में प्रिकॉशन डोज की गति तेज करने का निर्देश दिया। समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ आनन्द मोहन वर्मा, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीएम डॉ राजेश गुप्ता, डॉ संजय चन्द्र सहित विभिन्न चिकित्सक एवं एमओआईसी मौजूद थे।

Related posts

आज फिर बंद रहेंगे नोएडा के सभी स्कूल : जिला प्रशासन ने बताई ये बड़ी वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

Yoga Day 2022 : देवरिया में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहा खास, डीएम ने लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

अवसर : इस योजना का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्र में लगाएं उद्यम, ऑनलाइन आवेदन करें, जानें तरीका

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : सपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जायसवाल समेत 600 के खिलाफ मामला दर्ज, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में आधा दर्जन अधिकारियों पर कार्रवाई : सीडीओ ने इस वजह से लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया की 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें अनारक्षित : प्रदेश की 544 सीटों के लिए जारी हुई लिस्ट, देखें

Rajeev Singh
error: Content is protected !!