खबरेंदेवरिया

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल आडिट कार्यक्रम की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गई। इस दौरान वर्ष 2019-20 व 2021-22 में किये गये सोशल आडिट के दौरान पाये गये प्रकरणों की समीक्षा विकास खण्डवार किया गया।

समीक्षा के दौरान वर्ष 2019-20 में प्राप्त कुल प्रकरणों की संख्या 2554, वित्तीय अनियमितता/वित्तीय विचलन की धनराशि 32.43 लाख, वसूल की गयी धनराशि 5.28 लाख, निस्तारित प्रकरणों की संख्या 248 एवं अवशेष प्रकरणों की संख्या 2306 पाई गई।

2958 प्रकरण पेंडिंग हैं
वर्ष 2021-22 में प्राप्त कुल प्रकरणों की संख्या 2994, वित्तीय अनियमितता- वित्तीय विचलन की धनराशि 13.17 लाख, वसूल की गयी धनराशि रिक्त, निस्तारित प्रकरणों की संख्या 36 एवं अवशेष प्रकरणों की संख्या 2958 पाया गया।

अभी तक कोई वसूली नहीं की है
वित्तीय वर्ष 2019-2020 व 2021-2022 के वित्तीय प्रकरणों की समीक्षा में पाया गया की वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 13.43 लाख के वसूली के सापेक्ष 0.56 लाख की वसूली करायी गयी है। इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर ने बताया कि मु0 20301.00 की वसूली करा ली गयी है, परन्तु अपलोड नहीं कराया जा सका है। खण्ड विकास अधिकारी देवरिया सदर, गौरी बाजार व तरकुलवा ने अभी तक कोई वसूली नहीं की है।

वॉर्निंग लेटर जारी हुआ
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) विकास खण्ड देवरिया सदर, गौरी बाजार व तरकुलवा को वसूली न कराये जाने के सम्बंध में चेतावनी पत्र निर्गत किया गया। खण्ड विकास अधिकारी देवरिया सदर, गौरी बाजार व तरकुलवा को निर्देशित किया गया कि वित्तीय प्रकरणों की धनराशि की शत प्रतिशत वसूली कराकर संम्बंधित हेड में जमा कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

मॉडलशॉप के लिए इसी महीने शुरू होगा आवेदन : जानें देवरिया में कितने ठेकों का मिलेगा लाइसेंस

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : डीएम ने अरुण कुमार को सलेमपुर का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया, गुंजन द्विवेदी बनीं कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी

Abhishek Kumar Rai

बीएसए देवरिया ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कुछ मिले बंद, 1 प्रधानाचार्य और आधा दर्जन अध्यापकों पर एक्शन

Sunil Kumar Rai

यूपी : भीषण बिजली कटौती से जूझ रहे निवासियों से ऊर्जा मंत्री ने की ये अपील, 1 मई से हालात बदलने का दिया भरोसा

Sunil Kumar Rai

पराली से होगी किसानों की कमाई : बायोडीजल मिश्रण की नीति बनी लाभकारी, योगी सरकार ने तय की उत्पादन और बिक्री की प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना : अपने हाथ से परोसा भोजन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!