खबरेंदेवरिया

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Deoria News : एनडीए की राष्ट्रपति पद की जनजाति समुदाय की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के विजय के बाद भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भटवलिया चौराहा स्थित सदर विधायक के कार्यालय पर अबीर गुलाल लगा कर और मिठाई खिला जश्न मनाया।

इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने कहा, “यह भाजपा में ही संभव है कि एक आदिवासी जनजाति समाज की महिला भी देश के सर्वोच्च शिखर तक पहुंच सकती है। द्रौपदी मुर्मू के महामहिम बनने से जनजातियों में बहुत खुशी है।”         

अन्त्योदय का यही अर्थ है

अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष राजू गौंड ने कहा कि भाजपा ने जो सम्मान जनजातियों को दिया, वह आज तक किसी ने नहीं दिया। बैतालपुर ब्लॉक के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला जश्न मनाया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय का यही अर्थ है कि आज समाज के सबसे निचले तबके जनजाति समुदाय की एक महिला देश की राष्ट्रपति बन गयी हैं।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अनिल गौड़, रविशंकर गौंड, लालजी गोंड, वकील गोंड, राजकुमार गौड़, रामअवतार खरवार, विजय गौड़, कृष्णा गोविंद गोंड, गोविंद मणि, अजय सिंह, रवि सिंह, नवीन प्रकाश गौंड, अरविंद पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, मुन्नी शर्मा, नीलरतन, संतोष खरवार, अजय खरवार, राजकुमार खरवार, श्याम गौंड, मनोज गौंड, नन्हे पासवान आदि मौजूद रहे।  

दो दिन होगा जश्न

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू के विजय का जश्न जनजातीय समाज के लोगों ने 21 जुलाई को मंडलों में मनाया है। जिन मंडलों में आज नहीं जश्न नहीं हो सका है, वहां 22 और 23 जुलाई को मनाया जायेगा।

Related posts

देवरिया-पकड़ी मार्ग अपडेट : लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया ये आग्रह, जानें कब शुरू होगा सड़क का काम

Sunil Kumar Rai

PM Narendra Modi Birthday : देवरिया में भाजपा ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा, रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन कर मनाया पीएम का बर्थडे

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में पराली जलाने पर 10 किसानों पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

डेढ़ हजार नव दम्पतियों को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद : महिला सशक्तिकरण पर कही ये बड़ी बात

Rajeev Singh

Deoria news : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 30 सितंबर तक चलेगा अभियान, हर ब्लॉक के 9 गांवों में रोजाना लगेगा कैंप

Abhishek Kumar Rai

Cooperative Movement : 14 नवंबर से शुरू होगा अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह, इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!