खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में बागीचे में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने दी ये जानकारी

देवरिया

Deoria News : देवरिया जिला के पथरदेवा में एक बागीचे में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। लोगों ने जब शव लटका देखा,तो इलाके में सनसनी मच गई। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

देवरिया जिले के पथरदेवा के पश्चिमी चौराहे पर एक पेट्रोल पंप स्थित है। उसके पीछे घना बागीचा है। उसी में युवक का शव मिला था। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक विक्षिप्त था।

बगीचे में लटका मिला
कस्बे का रहने वाला बबलू (18 वर्ष) पुत्र राजमंगल राजभर घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। अगले दिन सुबह पथरदेवा के पश्चिमी चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे के बगीचे में लोगों ने एक युवक का शव फंदे पर लटका देखा।

बेटे के रूप में शिनाख्त की
इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी वहां पर पहुंच गए। पिता राजमंगल ने शव की शिनाख्त अपने बेटे बबलू के रूप में की। युवक की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। मां लवंगिया बेसुध हो गई है। पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।

मानसिक रोगी था
थानाध्यक्ष तेजप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रोगी था और उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने ऐसी जानकारी दी है। पंचनामा भरवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, ताकि स्वजन मृतक का अंतिम संस्कार कर सकें।

Related posts

मानसिक निराश्रितों का भी संरक्षण कर रही योगी सरकार : यूपी की 13 स्वैच्छिक संस्थाओं को पहली किस्त जारी

Sunil Kumar Rai

गरीबों के मांगलिक कार्यक्रम के लिए बनेंगे कल्याण मंडपम : गोरखपुर से होगी योजना की शुरुआत, जानें शहर को सीएम ने क्या दी सौगात

Shweta Sharma

ITI गौरी बाजार में 2 फरवरी को होगा प्लेसमेंट : जरूरतमंदों को रोजगार दिलाने के लिए डूडा लगाएगा मेला

Abhishek Kumar Rai

यूपी में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय : 6 वर्ष में साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, जानें क्या बोले सीएम योगी

Rajeev Singh

Deoria News : 30 नवंबर को देवरिया में विशाल किसान सम्मेलन करेगी भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय कृषकों से करेंगे संवाद

Rajeev Singh

देवरिया भाजपा ने दो महान हस्तियों को दी श्रद्धांजलि : आजाद भारत में उनके योगदान को किया याद

Shweta Sharma
error: Content is protected !!