खबरेंदेवरिया

वृद्ध अनुभवों की खान, हो सामाजिक उपयोग : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

DM Jitendra Pratap Singh IAS

-डीएम ने की वृद्धों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वृद्धों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वृद्ध सामाजिक धरोहर एवं अनुभव की खान है। उनके अनुभवों का लाभ पूरे समाज को मिलना चाहिए।

अवसर उपलब्ध कराए जाएं
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत जनपद में मेहड़ा पुरवा में वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा। यहां रहने वाले वृद्धों का सामाजिक उपयोग होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध एकाकी जीवन व्यतीत न करें। उनकी रुचि एवं हुनर के अनुसार गायन, लेखन, वादन एवं बागवानी के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। वृद्धों को जनपद के विद्यालयों, धार्मिक एवं सामाजिक उपादेयता बढ़ाने की योजना बनाई जाए।

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें
जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों के मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाए और मनोवैज्ञानिक समय-समय पर शिविर आयोजित कर उनके मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृद्धों के बारे में स्कूलों एवं कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए। बेघर एवं अपनों के बेरुखी झेल रहे वृद्धों को वृद्धाश्रम पहुंचाया जाए।

नियमित जांच कराई जाए
उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में लब्ध प्रतिष्ठित डॉक्टर का मेडिकल कैंप आयोजित कर वृद्धों के स्वास्थ्य की नियमित जांच भी कराई जाए। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को वृद्ध आश्रम का ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही समिति को माह में तीन बार वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर वहां मिल रही सुविधा की जांच करने के लिए आदेशित किया है।

Related posts

चुनाव की तैयारी : भाजपा देवरिया के जिला पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष ने की मंथन, बनी ये योजना

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 2.28 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, पढ़ें पहले चरण के चुनाव से जुड़ी हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

खत्म हुआ 6 दशक का इंतजार : अब होगा देवरिया नगर पालिका का विस्तार, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी बोले-आख़िरी कतरे तक देवभूमि की माटी सजाता रहूंगा

Harindra Kumar Rai

रिपोर्ट : विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 39 फीसदी कामगारों को मिला रोजगार, 9 सेक्टर में करीब 2 लाख लोगों की कमी, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

ग्राम अदालत में एक महीने में निपटाए गए 4000 चकबंदी के लंबित मामले : सितंबर से यूपी में शुरू हुआ महाअभियान

Sunil Kumar Rai

‘यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता छीनना चाहती थी कांग्रेस’ : मायावती ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!