खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में 39 हजार पेंशनर्स का आधार वेरिफिकेशन बाकी, जल्द कराएं वरना रुकेगी पेंशन

-वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद में 39275 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण अपूर्ण
-पेंशन की बेवसाईट पर आधार प्रमाणीकरण न होने की दशा में पेंशनर्स अब वृद्धावस्था पेंशन होंगे वंचित

Deoria News : जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद में 39275 पेंशनरों द्वारा अभी तक पेंशन की बेवसाईट पर अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है, जिसके कारण ऐसे पेंशनरों को पेंशन की किस्त का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

कैंप लगाया गया है
आधार प्रमाणीकरण कराये जाने के लिए 30 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कैम्प का आयोजन किया गया है।

यहां कराएं अपडेट
उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के पेंशनर अपने क्षेत्रीय लेखपाल एवं संग्रह अमीन / कर निरीक्षक / नगर निगम/ नगर पंचायत के सम्बन्धित कर्मी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर ग्राम पंचायत अधिकारी / ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत सहायक / रोजगार सेवक / सफाई कर्मचारी से सम्पर्क कर तत्काल पेंशन की वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें, अन्यथा पेंशन की धनराशि प्राप्त नहीं होगी। जिसके लिये सम्बन्धित पेंशनर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related posts

DEORIA : डीएम ने टॉपर अंशु यादव को किया सम्मानित, कहा- देवरिया देवभूमि है, यहां शिक्षा की कमी नहीं

Sunil Kumar Rai

युवा उत्सव में रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने लगाया स्टॉल : डीएम और विधायक ने किया अवलोकन, दिया ये खास संदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के अध्यापक खुर्शीद अहमद को राष्ट्रपति देंगी राष्ट्रीय पुरस्कार, 46 शिक्षकों में यूपी के इकलौते विजेता, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Sunil Kumar Rai

गोद लिए गांव पहुंचे डीएम ने बच्चों को दिया तोहफा : खिल उठे मासूमों के चेहरे, आंगनवाड़ी केंद्र को स्मार्ट बनाने के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING: देवरिया में दो पक्षों में खूनी भिडंत, एक की पीट-पीट कर हत्या, 6 गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!