खबरेंदेवरिया

सावधान : सचल खाद्य प्रयोगशाला की जांच में फेल हुए 15 सैंपल, छेने में मिला स्टार्च और बेसन में रंग

Deoria News : एसीएफ (फूड) ग्रेड -2 आरसी पाण्डेय ने बताया कि आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा गोरखपुर मंडल में आवंटित एफएसडब्ल्यू को रोस्टर अनुरूप (11जुलाई 2022 से 16 जुलाई 2022 तक) जनपद देवरिया में जांच करना है।

इसके आगमन के तीसरे दिन 13 जुलाई 2022 को FSW (सचल खाद्य प्रयोगशाला) को देवरिया जनपद के रुद्रपुर तहसील के रुद्रपुर बस स्टैंड चौराहा, आदर्श चौराहा एवं कतरारी बाजारों में भ्रमण कर कुल 50 खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए। जिसमें 15 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए एवं 35 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप पाए गए।

रंग मिला
सर्वप्रथम एफएसडब्ल्यू ने रुद्रपुर बस स्टैंड चौराहा पर 22 खाद्य पदार्थों के खाद्य विश्लेषण किया। जिसमें छेने की मिठाई मे स्टार्च पाया गया। बेसन में रंग पाया गया तथा मिल्क के 2 सैंपल में पानी की मात्रा ज्यादा पाई गई। खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को प्रायोगिक परीक्षण करते हुए जागरूक किया गया।

28 सैंपल टेस्ट हुए
दूसरे मुख्य पड़ाव आदर्श नगर चौराहा और कतरारी में कुल 28 खाद्य पदार्थों जिसमें अनाज, बेसन, खाद्य तेल, मसाले व पेय जल इत्यादि खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए। आम जनमानस एवं खाद्य कारोबारियों को चटकीले एवं अत्यधिक रंगीन खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।

जवाब दिए

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक चमक वाले व ज्यादा रंगीन खाद्य पदार्थों के प्रति उपभोक्ताओं के आकर्षण के दुष्परिणामों से सरल भाषा में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य कारोबारियों ने कई प्रश्न पूछे जिसका प्रक्रियात्मक रूप से प्रदर्शन कर उत्तर दिया गया।

शहर में टेस्ट करेगी वैन
गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के शहरी क्षेत्र के जीआईसी व जीजीआईसी के विद्यार्थियों के प्रक्रियात्मक विश्लेषण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा

इस टीम ने चलाया अभियान
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में डॉ सुबेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया। खाद्य सहायक राम भरत यादव ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Related posts

पहल : देवरिया की सभी ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 75 पौधे, 75 तालाबों का होगा निर्माण, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria news : देवरिया के 8 ब्लॉक में अब तक नहीं शुरू हुए गौ आश्रय स्थल, मुख्य विकास अधिकारी ने मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

गन्ना मूल्य न बढ़ाने पर रालोद की तीखी प्रतिक्रिया : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने योगी सरकार को घेरा

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 19 जिलों में बाढ़ : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर सहित राज्य के 1594 गांवों में घुसा पानी

Abhishek Kumar Rai

रजनीश राय बने देवरिया के नए सीआरओ : अमृतलाल बिंद का हुआ प्रमोशन, विदाई समारोह में हुए भावुक

Rajeev Singh

चिउरहा में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं, अधिकारियों को मिली 3 दिन की मोहलत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!