खबरेंदेवरिया

Guru Purnima 2022 : देवरिया भाजपा ने सभी मंडलों में संतों का लिया आशीर्वाद, जानें जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा

-सन्तों ने समाज को दिखाया सत्य का रास्ता- गिरीश चन्द्र तिवारी

-संतों का भाजपा ने हमेशा दिया सम्मान – सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Deoria  News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (Bhartiya Janta Party Kisan Morcha, Deoria) ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनपद देवरिया के सभी 28 मंडलों में गुरुद्वारों, मठ- मंदिरों में जाकर साधु-सन्त महात्मा का पूजन कर उनको सम्मानित किया।

नई कालोनी स्थित गुरुद्वारा में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी और किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने ग्रन्थि दामोदर सिंह को अंगवस्त्र, पुस्तक और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सन्त समाज का सम्मान कर रहा है। संतों ने समाज को सद्मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया।

भाजपा ने धर्म को सम्मान दिया है

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में साधु-संतों का सम्मान करके सन्त समाज के आदर्शों को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करती रही है। गुरुद्वारा के ग्रन्थि दामोदर सिंह ने कहा कि भाजपा ने धर्म को सम्मान दिया है।

गुरु पूर्णिमा के पर्व का पौराणिक महत्व है

बरहज विधानसभा के मईल में देवरहवा बाबा आश्रम पहुंचकर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी (Dr. Ramapati Ram Tripathi MP) ने कहा कि भाजपा ने संतों का हमेशा आदर किया है। गुरु पूर्णिमा के पर्व का पौराणिक महत्व है। हम सभी को अपने गुरुजनों के आदर्श से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

अच्छे रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित करता है

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संतों का जीवन हमें सदैव अच्छे रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित करता है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय, भूपेंद्र सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, अंकुर राय, अमित कुमार दूबे, रामदास मिश्र आदि उपस्थित रहे।

शलभ मणि ने किया सम्मानित

देवरिया विधानसभा में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान मन्दिर के छोटे महाराज राजेश नारायण को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, गोविंद मणि, एडवोकेट अजय कुमार दूबे, अनिल गुप्ता, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, सुबोध जायसवाल, अमित सिंह बबलू, दीपक वर्मा, अखिलेश मिश्रा, दिनेश गुप्ता, मधुसूदन सोनी, अश्वनी मणि बजरंगी, रामदास मिश्रा, हंसनाथ यादव, वीरेंद्र सिंह, संजू सोनी आदि रहे।

पूरे जनपद में लिया आशीर्वाद

किसान मोर्चा के प्रभारी जिला महामंत्री भाजपा श्रीनिवास मणि ने जिला पंचायत परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ज्योति शंकर महाराज,   बरहज विधानसभा के श्री बारीपुर हनुमान मंदिर में मानवीर सिंह, नीरज शाही बैरौना, रितेश शर्मा ने महंत गोपाल दास जी महाराज सहित रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ में जिला मंत्री भगवान यादव, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने इंदुपुर काली माता मंदिर, रामपुर कारखाना विधानसभा में जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुकेश राय, बरहज विधानसभा में देवरहवा बाबा आश्रम में शिव कुमार सिंह, पथरदेवा विधानसभा में रविन्द्र राय कुँवर, प्रवीण तिवारी, भाटपाररानी में जिला उपाध्यक्ष हृदयालाल शर्मा, संजय सिंह सलेमपुर विधानसभा में रजनीकान्त सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष ने मंदिरों में जाकर साधु-संतों को सम्मानित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

DEORIA : सपा नेता पूर्णेन्दु तिवारी पीडी ने फिर उठाई देवरिया बस अड्डे के पुनर्निर्माण और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मांग, खस्ताहाल सड़कों पर पूछे सवाल

Sunil Kumar Rai

Power Crisis : 10 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदेगी योगी सरकार, बिजली की कमी दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने बनाया प्लान, जानें

Harindra Kumar Rai

निरीक्षण : जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शहर के 6 आंगनवाड़ी केन्द्रों का जाना हाल, कहीं बच्चे कम तो कुछ केंद्र मिले बंद, हुई ये कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

हादसे में देवरिया के एक परिवार के 6 लोगों की मौत : समय से मिलती मदद तो शायद बच जाती जान

Satyendra Kr Vishwakarma

Valmiki Jayanti 2022 : देवरिया भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने महर्षि वाल्मीकि को दी पुष्पांजलि, आदिकवि को किया याद

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी की अगवानी में सज रही बाबा भोले की नगरी : सजावट से सभी को लुभाएगी काशी, सीएम योगी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!