खबरेंपूर्वांचल

Weather Update : पूर्वांचल के लोगों को बारिश का करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Uttar Pradesh : भीषण गर्मी, उमस और थपेड़े झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सोनभद्र में मानसून ने भले ही एंट्री कर ली हो, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके चलते मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ नहीं बढ़ पाया और पूर्वांचल में बारिश नहीं हो रही है।

धीमी पड़ी रफ्तार
राजधानी लखनऊ में स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश होने में 1 हफ्ते और लग सकता है। उन्होंने कहा कि मॉनसून की रफ्तार कम हो गई है। इस वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अकाल है।

दूसरी तरफ मुड़ी हवाएं
वहीं राजधानी दिल्ली में स्थित मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के ऊपर बन रहे चक्रवात की वजह से यूपी और दिल्ली की तरफ चलने वाली हवाएं गुजरात और महाराष्ट्र की तरफ बढ़ गईं। इस वजह से दिल्ली और यूपी को मानसून की बारिश नहीं मिली और यहां के निवासियों को अभी इंतजार करना होगा। जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में खूब बारिश हो रही है।

फसलों को हो रहा नुकसान
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले हफ्ते से यूपी में बारिश शुरू हो जाएगी। तब किसानों को राहत मिलेगी। लेकिन बड़ी बात यह है कि धान की खेती करने वाले किसान रोपाई करा चुके हैं। ऐसे में इतनी तपती धूप से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। किसान पंपिंग सेट, ट्यूबेल और नहर के पानी से सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन यह घाटे का सौदा साबित हो रहा है। तेज धूप से फसलें झुलस रही हैं।

Related posts

महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटा देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने की बैठक, पढ़ें सभी प्रबंध

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आज आएंगे देवरिया, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : खाद्य विभाग ने देवरिया के 5 स्कूलों से लिया मिड डे मील का सैंपल, छात्रों को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

लीलापुर आईटीआई की Deadline का Last Month : मगर अब तक अधूरा काम, CDO ने जांच में पाई कमियां

Sunil Kumar Rai

Chess Olympiad Torch Relay 2022 : सीएम योगी ने मशाल का लखनऊ में किया स्वागत, यूपी के इन जनपदों से गुजरेगी

Harindra Kumar Rai

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामपुर बुजुर्ग में बन रहे अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, बीडीओ को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!