उत्तर प्रदेशखबरें

Bundelkhand Expressway : सीएम योगी बोले – बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास की धुरी बनेगा

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि आगामी 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) जनपद जालौन में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास की धुरी बनने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने फरवरी, 2020 में इस एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी थी। यद्यपि मार्च, 2020 से ही पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है, बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने तय समय सीमा से पहले लगभग 300 किमी लम्बे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा किया है।

दिशा-निर्देश दिए
मुख्यमंत्री सोमवार को जनपद जालौन में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कैथेरी में प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दिल्ली की दूरी कम होगी
उन्होंने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड के विकास की धुरी तो बनेगा ही, साथ ही एक्सप्रेस-वे के जनपद जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट में औद्योगिक क्लस्टर भी विकसित होंगे। बुन्देलखण्ड के प्रत्येक जनपद से दिल्ली की दूरी कम होगी।

आसान होगी यात्रा
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना डिफेंस कॉरिडोर के 02 महत्वपूर्ण नोड झांसी और चित्रकूट, बुन्देलखण्ड में हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तथा आगे यमुना-एक्सप्रेस-वे से जोड़कर देश की राजधानी से बुन्देलखण्ड की यात्रा को और भी आसान बनाने का कार्य इस एक्सप्रेस-वे से होगा।

पूरे देश को एक नया उपहार देंगे
सीएम ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम बहुत भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से तैयारी की जाए। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे यहां का एक सपना था, उसे साकार करने के लिए प्रत्येक बुन्देलखण्डवासी आज तत्पर है। आगामी 16 जुलाई को प्रधानमंत्री बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से पूरे देश को एक नया उपहार देंगे।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव गृह एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी
उपस्थित थे।

Related posts

खाद्यान्न संकट : साल 2021 में 19 करोड़ लोगों को करना पड़ा भुखमरी का सामना, इन देशों में गंभीर हालात, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

डीएम ने नए एमसीएच विंग का किया शुभारंभ : कुपोषित बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, किए गए खास प्रबंध

Abhishek Kumar Rai

देवरिया प्रशासन का दावा : हीट वेव से नहीं हुई कोई मौत, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम

Sunil Kumar Rai

एमएलसी चुनाव : समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों को बंधक बनाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

पिछले एक दशक में खेलों के प्रति सरकार और समाज दोनों की सोच में बदलाव आया: पीएम मोदी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!