खबरेंदेवरिया

दु:खद : देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने ली 2 की जान, परिवार में मचा कोहराम

Deoria News : देवरिया में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 अन्य घायल है। उसका इलाज चल रहा है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 2 मौतों से परिजनों का बुरा हाल है। घर में मातम मचा हुआ है।

देवरिया -सलेमपुर रोड पर हुई घटना
घटना देवरिया सलेमपुर मार्ग पर आईटीआई चौराहे के पास रविवार को हुई। सदर कोतवाली के अगस्तपार के रहने वाले हरि नारायण प्रसाद (50 साल) राजगीर का काम करते थे। रविवार की सुबह वह सोंदा में किसी के यहां काम पर गए थे। दोपहर में हरिनारायण मिश्रौलिया गांव के सतहवा टोला निवासी मुन्ना चौहान (30 वर्ष) के साथ चौराहे पर स्थित एक दुकान पर चाय पीने गए थे।

सड़क पार करते हुए हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक दोनों चाय पीने के बाद देवरिया सलेमपुर मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार तीन अन्य लोगों सहित हरिनारायण और मुन्ना को टक्कर मार दी।

2 की हुई मौत
इस दुखद हादसे में बाइक पर सवार पिपरा चंद्रभान गांव के निवासी विशाल (15 वर्ष), हरिनारायण और मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विशाल और हरिनारायण को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

परिवार में मचा कोहराम
जैसे ही इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को हुई, परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं दहाड़ मार कर रोने लगीं। परिजन और भारी संख्या में गांव के लोग जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Related posts

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai

विलुप्त होती लोक कलाओं को पुनर्जीवन देगी योगी सरकार : कलाकारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Sunil Kumar Rai

बेमौसम बारिश से यूपी में 1.02 लाख किसानों की फसल बर्बाद : 7 लोगों की गई जान, इन जिलों में हुआ ज्यादा नुकसान

Swapnil Yadav

राम मंदिर भूमि पूजन की तीसरी वर्षगांठ : गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों के संघर्ष का साक्षी होगा राम मंदिर, साकार होगा ताउम्र का सपना

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में बनेगा करोड़ों की लागत का सीएससी, यूपी नेडा लगाएगा 2000 सोलर लाइट्स, जानें जिले में और क्या होगा खास

Sunil Kumar Rai

देवरिया में चुनाव की तैयारी : 2 नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में 4.28 लाख मतदाता करेंगे मतदान, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!