खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : नदी में डूबने से शख्स की मौत, सदमे में परिजन

Deoria News : देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र (Bhatparrani) में बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति की भांगड़ा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर परिजन इस हादसे से सदमे में हैं। पूरा गांव गमगीन है।

आज दोपहर हुआ हादसा

भाटपाररानी क्षेत्र के बड़का गांव के निवासी विनोद कुमार (50 वर्ष) आज दोपहर भांगड़ा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनको डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। लेकिन जब तक और लोग पहुंचे तथा विनोद कुमार को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी।

सदमे में परिजन

वहीं मृतक विनोद कुमार के परिजन उनकी मौत से सदमे में है। बेटा राहुल ठाकुर, पत्नी शैल कुमारी, मां मोतिया देवी, बेटी मुन्नी और काजल का रो – रो कर बुरा हाल है। किसी पर यकीन नहीं हो रहा कि कुछ घंटे पहले तक साथ रहे विनोद अब इस दुनिया में नहीं रहे। पूरा गांव इस दुख में शरीक है।

Related posts

राजकीय आश्रम विद्यालय मेहरौना में प्रवेश परीक्षा का लेटर जारी : अभ्युदय योजना के लिए बदला केंद्र

Swapnil Yadav

चाइल्ड लेबर्स के लिए योगी सरकार ने शुरू की बाल श्रमिक विद्या योजना : इन 20 जिलों के हजारों बच्चों को मिल रहा लाभ, अब 75 जनपदों…

Shweta Sharma

सीएम योगी ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ : जल्द पूर्वांचल से इस जानलेवा बीमारी का होगा सफाया

Sunil Kumar Rai

सहूलियत : रुद्रपुर में 20 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों का बनेगा प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी रहेंगे मौजूद

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : एनसीसी कैडेट्स ने निकाला मार्च, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर के एआरटीओ समेत 28 का तबादला, आशुतोष शुक्ला को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!