खबरेंदेवरिया

Deoria News : भाजपा ने बनाई नगर पालिका चुनाव की रणनीति, इस तरह जीत हासिल करेगी पार्टी

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर मण्डल (Bhartiya Janta Party) के कार्यसमिति की बैठक रविवार को नगर पालिका हाल में हुयी। बैठक में पार्टी की तरफ से पूर्व में चलाये गये अभियानों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा की गई।       

बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Tripathi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह रहकर निःस्वार्थ भाव से काम करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है न कि किसी परिवार की पार्टी। पार्टी में जो मान-सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष का है, वही बूथ की समिति के सदस्य का है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज देश में भगवा लहर रहा है।

अभी से जुटना होगा

उन्होंने कहा कि हमारे सामने नगर पालिका और 2024 के लोकसभा का चुनाव हैं। इसके लिये हमको अभी से तैयारी में जुट जाना है, ताकि 2024 के चुनाव में 350 से अधिक सीटें भाजपा जीते। आगे के चुनाव को देखते हुये विरोधी अभी से नकारात्मक माहौल बनाना शुरू करेंगे। लेकिन हम सभी को उसका डट कर सामना करना है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने जितना काम जनहित में किया है, बस उसको लेकर ही हम जनता के बीच मे बने रहें। भाजपा सरकार की योजनाओं से खुद को जोड़ें और आम जनता को उसका लाभ दिलायें।                                     

जन-जन तक पहुंचाएंगे योजनाएँ

मण्डल प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने अब तक जो भी अभियान चलाये, उसे नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और परिश्रम से सफल बनाया है। आगे भी जो अभियान आएंगे, उसे नगर मण्डल के कार्यकर्ता अपने सामर्थ्य से सफल बनाएंगे, ऐसा विश्वास है। अध्यक्षता करते नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया तथा संचालन महामंत्री दुर्गेश नाथ तिवारी ने किया।                           

इन्होंने लिया हिस्सा

बैठक में अंगद मणि, रमेश वर्मा, अम्बिकेश पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, ग़ोविन्द मणि, अनिल गुप्ता, अजय सिंह, अतुल पासवान, विजय लक्ष्मी सिंह, अखिलेश मिश्रा, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, अश्वनी मणि बजरंगी, ग़ोविन्द चौरसिया, प्रीति सिंह, लीलावती विश्वकर्मा, सुबोध जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, अखिलेश जायसवाल, अभय द्विवेदी, अभिजीत उपाध्याय, संजय सिंह, धीरज पाठक, दीपक वर्मा, रूपम पाण्डेय, रवि पाण्डेय,अजित मिश्रा,हंसनाथ यादव, शीतल गुप्ता, धनजी वर्मा, भरत मद्धेशिया, नितेश सिंह, संतोष मिश्रा, ओम तिवारी, आदित्य मणि, बाबिट थापा, अमित सिंह, अमित मोदनवाल और अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

अपात्रों को आवास : सीडीओ ने दोषी कर्मचारियों की लिस्ट मांगी, कार्रवाई की तैयारी

Sunil Kumar Rai

Chief Justice Oath : जस्टिस यूयू ललित ने 49वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली, पढ़ें उनका सफरनामा

Harindra Kumar Rai

तैयारी : देवरिया में आयोजित होगा अमृत योग सप्ताह, 5 लाख लोग करेंगे योग

Harindra Kumar Rai

अचानक विशुनपुरा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे सीडीओ : बच्चों को बांटी सामग्री, सेंटर पर मिलीं ये कमियां

Sunil Kumar Rai

टाइम टेबल से होगा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण : 18 नवंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, जानें सभी जरूरी तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सीएमओ ऑफिस के बाबू सस्पेंड, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांगी रिपोर्ट, अन्य पर भी गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!