खबरेंदेवरिया

Deoria News : डीएम ने संचारी रोगों से बचाव के बताए उपाय, निवासियों से की अपील, अफसरों को दिए आदेश

-1 जुलाई से प्रारंभ होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

-जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। कहा कि मौसम में बदलाव के साथ वेक्टर जनित रोग बढ़ जाते हैं, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

अस्पताल जाने के लिए प्रेरित करें

जिलाधिकारी ने कहा की आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये सभी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और वेक्टर जनित बीमारियों के लक्षणों वाले लोगों को तत्काल निकटवर्ती सीएचसी/पीएचसी पर जाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग एवं नगर निकायों को निर्देशित किया कि जल जमाव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जाए।

ये तैयारियां की जाएं

उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर फॉगिंग कर मच्छरों को पनपने से रोका जाए। स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में घूमने वाले सूअरों को बाड़े में सुरक्षित रखवाया जाए। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 1 से 31 जुलाई के मध्य आयोजित किए जाएंगे।

बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में भागीदारी के तहत कूलर का पानी बदलते रहे, घर के आसपास जलभराव न होने दें, पानी की टंकी साफ रखें और स्वच्छता पर जोर दें। पूरी बांह का कपड़ा पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें, घर के आसपास कूड़ा एकत्र न होने दें और हाथों को नियमित रूप से धोते रहें।

इन्होंने लिया हिस्सा

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डीपीओ कृष्ण कांत राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डॉ गुलजार त्यागी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दुःखद : गंडक नदी में नहाने गए देवरिया के 2 किशोर डूबे, गांव में मचा मातम

Abhishek Kumar Rai

यूपी में रफ्तार और रोमांच के इवेंट का आगाज : बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हुआ मोटो जीपी भारत का पदार्पण

Satyendra Kr Vishwakarma

दुःखद: देवरिया में बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा, पुरानी रंजिश में पहले भी हुआ था खूनी खेल

Sunil Kumar Rai

देवरिया : सपा नेता ने अपने खिलाफ मुकदमे पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : गोरखपुर रिंग रोड के किनारे बनेंगी नई कॉलोनी, बनेंगे कॉम्प्लेक्स और मॉल, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

यूपी के इस जिले में 2950 करोड़ का इंवेस्टमेंट करेंगे कारोबारी : 23 प्रस्तावों पर प्राधिकरण ने लगाई मुहर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!