खबरेंदेवरिया

बड़ी खबर : पथरदेवा विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा समेत 16 भाजपा में शामिल, जानें अन्य नेताओं के नाम

Deoria News : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) से पहले नेताओं का दलबदल कार्यक्रम शुरू हो गया है। खास तौर पर बसपा तथा कांग्रेस के पुराने नेता भाजपा और समाजवादी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं दोनों पार्टियों को है। आज देवरिया के पथरदेवा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा (Neeraj Kumar Verma) समेत 16 अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन सभी को पार्टी परिवार में शामिल कराया।

नीरज कुमार वर्मा पिछले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थे। लेकिन इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जीत हासिल की थी। तब नीरज तीसरे स्थान पर रहे थे। पिछले विधानसभा चुनाव में नीरज कुमार वर्मा पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। वैसे भी यूपी में बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह सक्रिय नहीं है। ऐसे में नीरज वर्मा के लंबे राजनीतिक कैरियर के लिहाज से भाजपा ज्यादा फिट बैठती है।

व्यवसायी हैं नीरज

नीरज कुमार वर्मा गोरखपुर मंडल के बड़े ज्वेलरी कारोबारियों में शामिल हैं। देवरिया, गोरखपुर में उनका व्यवसाय फैला हुआ है। साथ ही स्कूलों का संचालन करते हैं। वह लंबे वक्त से राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी इस विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देगी, इस बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। क्योंकि पार्टी के कई कद्दावर पुराने नेता पहले से ही देवरिया, कुशीनगर की सभी विधानसभा सीटों पर काबिज हैं। ऐसे में उन्हें हटाकर एक नए उम्मीदवार को सामने लाना भाजपा नेतृत्व शायद पसंद ना करे।

इन नेताओं ने बदली पार्टी

जिन अन्य लोगों ने आज भाजपा का दामन थामा है, उनमें बिजनौर से 4 बार लगातार पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, संत कबीर नगर से अंकुश राज तिवारी, हरदोई से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ओमेंद्र कुमार वर्मा, बिजनौर से कांग्रेस के ही पूर्व विधायक नगीना सतीश कुमार, जालौन से बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर लखनऊ रंजन कुमार चौधरी, बसपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरदोई मीना कुमारी शामिल हैं।

इन्होंने थामा दामन

साथ ही कांग्रेस की तीन बार की नगरपालिका अध्यक्ष कासगंज शशि लता चौहान, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, गौतमबुद्ध नगर से बसपा नेता कुलदीप भाटी, जालौन से वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी, कानपुर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता रोहित सक्सेना, जालौन से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गिरीश अवस्थी, कांग्रेस के बिजनौर के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार रवि और प्रधान संघ अध्यक्ष तथा सपा की नेता संयोगिता चौहान ने बजापा को नया ठिकाना बनाया है।

Related posts

जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर भाजपाइयों में खुशी : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मिठाई खिला कर किया इजहार

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में आज से पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज : सीडीओ ने विशाल जागरूकता रैली को किया रवाना

Abhishek Kumar Rai

जल्द होगा शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन : तैयारियां पूरी, मां गंगा की धारा को लाने का सपना हुआ साकार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Swapnil Yadav

निजी भूमि पर बन रहा कब्रिस्तान : पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार, डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!