खबरेंदेवरिया

Lok Sabha By-Election Result : भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ में जीत का जश्न मनाया, बांटी मिठाई

Deoria News : रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर भाजपा देवरिया के कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी कार्यालय पर मिठाई खिला कर जश्न मनाया।

चुनाव नहीं जीत सकते

इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा उप-चुनाव में फिर से जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश देकर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास मॉडल पर विश्वास की मोहर लगाई है। मैं इस आशीर्वाद के लिए देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर और आजमगढ की जनता ने जवाब दे दिया है। साथ ही उनको बता दिया कि तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, जातिवाद से कोई भी राजनीतिक दल चुनाव नहीं जीत सकते।

परिवारवादी पार्टी को जनता का जोरदार तमाचा है

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है। यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और घनश्याम लोधी की विजय परिवारवादी पार्टी को जनता का जोरदार तमाचा है। उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी और योगी की भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकासपरक कामों पर भाजपा को जीत का मुहर लगाया है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल, पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक राजेश मिश्र, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, रमेश वर्मा, मारकंडेय गिरी, सुधीर मद्धेशिया, ऋषिराज मिश्रा, यशवंत शाही, शैलेश शर्मा, राजन मल्ल, पीएस राव और अनुपम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सुनाई देने में हो परेशानी तो कराएं इलाज : डॉ डीएस सिंह ने बताई वजहें, सीडीओ ने की ये अपील

Swapnil Yadav

देवरिया : गौरी बाजार का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें चयन का आधार

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 2.13 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से जल : 709 ग्राम पंचायतों में काम जारी, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

जाम की समस्या से निजात दिलाएगा योगी सरकार का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीएम जल्द करेंगे शुभारंभ, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh

किसानों के लिए ‘अमृत’ योगी सरकार का बजट : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कृषि क्षेत्र के लिए खोला पिटारा

Laxmi Srivastava

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!