खबरेंदेवरिया

देवरिया आंगनवाड़ी भवन घोटाला : अवर अभियंता पर कार्रवाई, डीएम ने ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया

-जिलाधिकारी ने की आरईडी के अवर अभियंता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की संस्तुति

-ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही विधिक कार्रवाई करने का दिया आदेश

-ग्राम पंचायत तेंदुही में आंगनबाड़ी भवन बनाने में अनियमितता की पुष्टि, जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा

Deoria News : बैतालपुर विकासखंड के तेंदुही ग्राम पंचायत में मानक विरुद्ध एवं अत्यंत घटिया गुणवत्ता का आंगनबाड़ी भवन बनाने तथा एस्टीमेट के प्रावधानों की अनदेखी करने का उत्तरदायित्व तय करते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र पाल के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की है। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को परियोजना के ठेकेदार/सप्लायर राजेश कुमार सिंह को ब्लैक लिस्ट करते हुए विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

गहरी दरारें पाई गईं

जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश अधिशासी अभियंता (सिंचाई) दुर्गेश गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, बीडीओ अवनींद्र कुमार पांडेय एवं सहायक अभियंता आरईडी श्वेता मौर्या की सदस्यता वाली जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दिया है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भवन के मुख्य कक्ष के प्रवेश द्वार की दीवार और खिड़की पर गहरी दरारें पाई गईं। यह दरारें कमरे के अंदर एवं बाहर दोनों ओर हैं।

आधार पर नहीं लगाई गई

भवन के बाहर किए गए प्लास्टर उखड़े हुए पाये गए, जिससे स्पष्ट होता है कि मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। मेजरमेंट बुक में उल्लिखित खिड़कियों की मोटाई और मौके पर मिली खिड़की की मोटाई में भी अंतर पाया गया है। भवन के अंदर एवं बाहर बरामदे में लगाई गई टाइल्स भी मानक विट्रिफाइड फ्लोर टाइल्स के आधार पर नहीं लगाई गई।

जांच समिति ने आपत्ति व्यक्त की है

टाइल्स के नीचे केवल 6 सेमी थिकनेस में ड्राई ब्रिक ब्लास्ट डालकर ऊपर से 5 सेमी की सैंड फिलिंग की गई है। 1:4 के स्थान पर 1:6 का मसाला बनाकर जुड़ाई का कार्य किया गया है। इस प्रकार वास्तविक उपयोग की गई मात्रा से अधिक दर्शाते हुए सीमेंट का भुगतान किया गया है। परियोजना के संबन्ध में क्रय की गई सामग्री का बीजक प्रस्तुत न करने पर भी जांच समिति ने आपत्ति व्यक्त की है।

सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच समिति की आख्या के आधार पर अवर अभियंता एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। शासकीय धन की बंदरबांट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

देवरिया से दुःखद खबर : पोखरे के पास खेल रहे 4 साल के मासूम की डूबने से मौत

Sunil Kumar Rai

नल कनेक्शन देने में यूपी ने राजस्थान को भी पछाड़ा : रोजाना 40 हजार से अधिक ग्रामीणों तक पहुंच रहा…

Shweta Sharma

सीजेआई बीआर गवई का कार्यकाल समाप्त : न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश

Rajeev Singh

28 जनवरी को देवरिया आएंगे केशव प्रसाद मौर्य : जानेंगे परियोजनाओं का हाल, मंत्री की माता के ब्रह्मभोज में होंगे शामिल

Sunil Kumar Rai

इंडो नेपाल बॉर्डर पर 13 साल बाद सड़क बनने का रास्ता साफ : 1621 करोड़ से इन 7 जिलों में बनेगा रोड, पढ़ें सीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

गवर्मेंट पॉलिटेक्निक में छात्रों के फेयरवेल में पहुंचे डीएम : संस्थान का किया निरीक्षण, बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Rajeev Singh
error: Content is protected !!