खबरेंदेवरिया

सीडीओ की समीक्षा बैठक : लक्ष्य से पिछड़े जनपद के सभी ब्लॉक, बीडीओ को नोटिस जारी, एक हफ्ते में पूरा करना होगा अधूरा काम

Deoria News : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजाना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न मदवार जनपद को आवंटित वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष माह जून, 2022 तक प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11.00 बजे से गूगल मीट के माध्यम से शनिवार को आहूत की गयी।

खराब पाई गई

उक्त समीक्षा बैठक में स्वयं सहायता समूहों का गठन, स्टार्टअप, रिवाल्विंग फण्ड, सीसीएल, बीसी सखी प्रगति, ग्राम संगठन का गठन, संकुल संगठनों का गठन एवं ड्राई राशन की समीक्षा की गयी। जिसमें से समूह गठन में एमआईएस की प्रगति, स्टार्टअप एवं ग्राम संगठन के गठन में समस्त विकास खण्डों की प्रगति अत्यन्त ही खराब पायी गयी।

एक हफ्ते में पूरा हो काम

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए समस्त विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी) एवं ब्लॉक मिशन प्रबन्धक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही एक सप्ताह का समय देते हुए शत-प्रतिशत प्रगति के लिए निर्देशित किया। इस बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार, समस्त सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी), समस्त जिला मिशन प्रबन्धक एवं समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धकों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

उर्वरक वितरण केंद्र पर लाइन देख नाराज हुए डीएम : आदेश पर खुला नया काउंटर, जानें क्या बोले

Sunil Kumar Rai

आईएमएस नोएडा में मेगा जॉब फेयर का हुआ आयोजन : 88 कॉलेज के छात्रों ने लिया हिस्सा

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी का बड़ा आदेश : समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध रहे बीज, समय-सारिणी भी घोषित

Sunil Kumar Rai

Agnipath Scheme : डीएम ने सेवानिवृत्त सैनिकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एसपी संकल्प शर्मा ने युवाओं को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा : फिर अलग हुए जदयू और भाजपा, इस बयान से बिगड़े रिश्ते, पढ़ें अब तक का घटनाक्रम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : हाट बाजार में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने उमड़े लोग, हजारों की हुई खरीदारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!