खबरेंदेवरिया

DEORIA : ‘मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी मिल जाएगी,’ देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

-टाउन हॉल ऑडिटोरियम में घरौनी वितरण का कार्यक्रम आयोजित

-घरौनी से राजस्व वादों में आएगी कमी: कृषि मंत्री

-स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक: सदर सांसद

Deoria News : स्वामित्व योजना के अंतर्गत शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ में घरौनी का वर्चुअली वितरण किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से टाउनहॉल ऑडिटोरियम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) एवं सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी का अभिलेख प्राप्त हो जाएगी : कृषि मंत्री

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रारंभ की गई अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। प्रदेश में मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी का अभिलेख प्राप्त हो जाएगी। घरौनी मिलने से संपत्ति पर उनके अधिकार को वैधता मिल जाएगी और भूमि विवाद में कमी आएगी। लोगों को कोर्ट का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि घरौनी मिलने के बाद लोगों को बैंकों से लोन प्राप्त करने में आसानी होगी, जिससे वे अपना स्वरोजगार, व्यवसाय एवं आवश्यक कार्य कर सकेंगे।

हक के दस्तावेज मिल रहे हैं : सांसद

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की वजह से लोगों को अपनी संपत्ति पर मालिकाना हक के दस्तावेज मिल रहे हैं। इससे उनके सम्पत्ति पर उनके अधिकार की पुष्टि के साथ ही आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। राजस्व वादों में कमी के साथ ही लोगों को अपने आवास में रहने का अवसर मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ अलका सिंह ने घरौनी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस वर्ष के अंत तक सबको मिल जाएगी घरौनी : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन के पश्चात आबादी क्षेत्र में राजस्व विवादों में पर्याप्त कमी आएगी। जनपद में कुल 1846 ग्रामों में घरौनी का वितरण होना है, जिनमें से 1630 में ड्रोन सर्वे का कार्य हो चुका है। 315 राजस्व ग्रामों में घरौनी वितरण शत-प्रतिशत कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस वर्ष के अंत तक योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त अधिसूचित गांवों में घरौनी वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

37,172 घरौनी का वितरण किया जा चुका है : एसडीएम सदर

एसडीम सौरभ सिंह ने बताया कि सदर तहसील के कुल 266 ग्रामों में 37,172 घरौनी का वितरण किया जा चुका है। जिन लोगों को घरौनी का प्रमाणपत्र वितरित किया गया, उनमें ओम प्रकाश पारस, नेबुलाल सिंह, अतरुल निशा, राजेन्द्र, सुदामा, रुखसाना खातून, रमाकांत, आफताब आलम, गणेश प्रसाद, बजरंगी, नागेंद्र, प्रभाकर, रामविलास आदि शामिल थे।

एसपी समेत ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS), मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीआरओ अमृत लाल बिंद, तहसीलदार आनंद नायक, नायब तहसीलदार धर्मवीर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैतालपुर प्रभाकर राय, ब्लाक प्रमुख देवरिया सदर पवन गुप्ता, ब्लाक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, अंबिकेश पांडेय, गंगा शरण पांडेय, डॉ प्रवीण निखर सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी मौजूद थे।

Related posts

खेलो इंडिया और मोटो जीपी भारत के बाद अब यूपी में होगा नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप : 5000 से ज्यादा एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Rajeev Singh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत : पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, निकाय चुनाव की बनी रणनीति

Abhishek Kumar Rai

World Dairy Summit 2022 : साल 1974 के बाद यूपी में आज से वर्ल्ड डेयरी समिट का होगा शुभारंभ, 46 देश लेंगे हिस्सा, मुख्यमंत्री ने परखीं तैयारियां

Abhishek Kumar Rai

जरूरत : सांसद-विधायक के खिलाफ दाखिल याचिका की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, याची ने दी ये दलील

Abhishek Kumar Rai

किसी भी हालत में अवैध और अनियोजित शहरीकरण में वृद्धि न हो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

अनूठी पहल : मानव स्थली पब्लिक स्कूल ने बच्चों के दादा-दादी को किया सम्मानित, कार्यक्रमों के जरिए जताया आभार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!