खबरेंदेवरिया

देवरिया का गौरव : अखिलेंद्र शाही को राज्यपाल 24 जून को देंगी विशिष्ट उपहार, इन कार्यों के लिए मिला सम्मान

Deoria News : इंडियन रेडक्रास सोसायटी नई दिल्ली (Indian Red Cross Society, New Delhi) की 17 मई, 2022 को आयोजित वार्षिक बैठक में इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के सचिव अखिलेन्द्र शाही को विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए रेडक्रास सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दिए जाने की घोषणा की गई थी।

यह प्रमाण पत्र नई दिल्ली से राजभवन उत्तर प्रदेश को भेजा जा चुका है। शुक्रवार, 24 जून 2022 को सुबह 11:50 बजे राजभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल यह प्रमाण पत्र अखिलेन्द्र शाही को सौंपेंगी।

हुई थी बैठक

मंगलवार, 17 मई 2022 को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, नई दिल्ली की वार्षिक बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। इस बैठक में पूरे देश से सभी राज्यों के प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल सम्मिलित रहे। बैठक में इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) के प्रतिनिधि के तौर पर अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (Ministry of Health and Family Welfare, Government of India) डॉ मनसुख मांडविया (Mansukh L. Mandaviya) कर रहे थे।

अवार्ड दिया गया

इस बैठक में इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया के सचिव एवं इंडियन रेड क्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही को रेडक्रास के माध्यम से समाज के प्रति उनके सराहनीय कार्यों के लिये यह महत्वपूर्ण अवार्ड दिया गया।

ऑनलाइन करना पड़ा

यह सम्मान विशेष इसलिए भी है, क्योंकि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम था। परन्तु नई दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कार्यक्रम वर्चुअल किया गया।

Related posts

BIG NEWS : 228 शिक्षकों पर दर्ज होगा केस, बीएसए पर भी एक्शन की तैयारी, जानें पूरा मामला

Harindra Kumar Rai

नोएडा परिवहन विभाग ने जारी की Advisory : बाहर निकलें तो रखें ध्यान, घने कोहरे के कहर से जूझ रहे लोग

Rajeev Singh

राहत : Air Asia ने थाइलैंड और मलेशिया के लिए उड़ानें शुरू कीं, जानें पूरा शेड्यूल

Sunil Kumar Rai

एप्रोच मार्ग पर विशेष ध्यान दे प्रशासन : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने की बैठक, बाढ़ से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

Social Media : सपा नेता पूर्णेंदु तिवारी की फेसबुक आईडी हैक, वीडियो जारी कर दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

India Rankings 2022 : आईआईटी मद्रास फिर बना देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान, इंजीनियरिंग में कानपुर को मिला चौथा स्थान, देखें पूरी लिस्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!