खबरेंदेवरिया

DEORIA : पेंशन स्कीम में पिछड़ा गौरी बाजार ब्लॉक, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन की समीक्षा की। वृद्धावस्था पेंशन में आधार प्रमाणीकरण विकास खण्ड – बनकटा में 07, भाटपाररानी में 05, बरहज में 12, पथरदेवा में 09 एवं देसही देवरिया में 10 सबसे कम प्रगति है।

सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (स क) को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन त्वरित गति से आधार प्रमाणीकरण करायें तथा प्रगति से प्रति दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया को अवगत करायें। 

चेतावनी दी गई

राकेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (स क) गूगल मिट पर जुड़े नहीं थे। इसके चलते इनके किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा नहीं हो सकी। उनकी इस लापरवाही को देखते हुए कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये।

शून्य करें संख्या

निराश्रित महिला पेंशन में सबसे अधिक आवेदन पत्र विकास खण्ड – गौरीबाजार में 30, भाटपाररानी में 25, भलुअनी में 14 में लम्बित हैं। समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड पर लम्बित आवेदन पत्रों का तत्काल निस्तारण कराते हुए शून्य करायें ।

निस्तारण कराएं

कन्या सुमंगला योजना में विकास खण्ड – गौरीबाजार में 39, सलेमपुर में 14, भटनी में 13 एवं रामपुर कारखाना में 10 पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित हैं। संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 02 दिन के अन्दर सभी लम्बित आवेदन पत्र का निस्तारण करायें।

Related posts

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रखी इन सड़कों की नींव : लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

Sunil Kumar Rai

पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से निगरानी रख रही सरकार : उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया आगाह, खेत में लगाई आग तो…

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे को दी राहत, सुनाया ये ऐतिहासिक फैसला

Sunil Kumar Rai

किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

बूथ को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा : प्रभारी सुनील गुप्ता ने पदाधिकारियों संग बनाई रणनीति

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : योगी सरकार ने 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए, कुशीनगर और गोरखपुर में नए अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!