उत्तर प्रदेशखबरें

Agnipath Scheme : मायावती ने कहा- युवा पहले से अग्निपथ पर अग्निपरीक्षा दे रहा, पुनर्विचार करे सरकार

Uttar Pradesh : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में देश के युवाओं समेत सभी विपक्षी दल उठ खड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस योजना को लेकर भारत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस स्कीम को युवाओं को हताश करने वाला बताया। साथ ही भाजपा सरकार से योजना को वापस लेने की मांग की।

हताश किया है

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा कि, ऐसे समय में जब मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की विशाल आबादी में से खासकर युवा वर्ग गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, तनाव आदि के अग्निपथ पर हर दिन बिना थके-हारे जीवन संघर्ष को मजबूर हैं, उन्हें केन्द्र की अल्पावधि ’अग्निपथ’ सैन्य भर्ती स्कीम ने काफी निराश व हताश किया है।

ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र द्वारा रेलवे, सेना व अर्द्धसैनिक बल आदि में भर्ती की संख्या व संभावना को अति-सीमित करने का ही परिणाम है कि खासकर ग्रामीण परिवेश के हिम्मतवर नौजवान काफी असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तथा भविष्य को अंधकार में पाकर उनका आक्रोश उबाल पर है, जिसे सही से संभालना जरूरी है।

संयम बरतें नौजवान

उन्होंने आगे कहा, “केन्द्र से फिर अनुरोध है कि देश के भविष्य इन पीड़ित नौजवानों के दर्द व इनके भविष्य के मुद्दे को गंभीरता से लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करे तथा देश की सुरक्षा से सम्बंधित ऐसे अहम मामलों में संसद को विश्वास में जरूर ले। नौजवानों से भी अपील है कि वे संयम जरूर बरतें।”

Related posts

डीएम ने जारी किया समाधान दिवस का सालाना रोस्टर : जानें किस दिन कौन अधिकारी कहां सुनेगा फरियाद

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बारिश से फसलों को नुकसान : 985 किसानों ने बीमा योजना में मांगी क्षतिपूर्ति

Swapnil Yadav

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी की शुभकामनाएं : इन शब्दों में डॉ आंबेडकर को किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम और राइस मिलर्स की बैठक में उठे ये मुद्दे : सीएमआर डिलीवरी में पिछड़ा देवरिया, बनी ये प्लानिंग

Rajeev Singh

Deoria News : डीएम और एसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया आदेश, लेखपाल को लगाई फटकार, VIDEO

Sunil Kumar Rai

डीएम ने निर्माणाधीन प्यासी मझौली सेतु की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी : सुधार के लिए दी डेडलाइन, 2 लेन रोड का मांगा प्रस्ताव

Rajeev Singh
error: Content is protected !!