उत्तर प्रदेशखबरें

Agnipath Scheme : अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देगी योगी सरकार, सीएम ने किया ऐलान

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ (Agnipath Scheme) भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना है।

इस वर्ष 46,000 अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के उपरान्त प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा एवं सम्बन्धित अन्य सेवाओं की नौकरियों में प्राथमिकता प्रदान करेगी।

युवा शक्ति से जोड़ना है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सतत् समर्पित एवं पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस योजना का लक्ष्य सशस्त्र बलों को आधुनिक तकनीक से युक्त युवा शक्ति से जोड़ना है।

देश सेवा का मौका मिलेगा
ज्ञातव्य है कि ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से युवाओं को देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अनूठा अवसर प्राप्त होगा। यह योजना देश की तीनों सेनाओं की मानव संसाधन नीति में एक नए युग की शुरुआत है। इससे सशस्त्र बलों का प्रोफाइल युवा और ऊर्जावान होगा।

आवेदन का अवसर मिलेगा
इस योजना से सशस्त्र बलों में युवा और अनुभवी कर्मियों के बीच एक अच्छा संतुलन सुनिश्चित होगा। सशस्त्र बलों द्वारा समय-समय पर घोषित की गई संगठनात्मक आवश्यकता और नीतियों के आधार पर चार साल की सेवा पूरी होने पर, अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में स्थायी नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

Related posts

सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की, एसपी संकल्प शर्मा ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : UP Board के सवा करोड़ विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ खास निर्देश, सचिव ने 3 दिन की मोहलत दी

Sunil Kumar Rai

SP Candidates list released : सपा ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देवरिया सदर से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को उम्मीदवार बनाया

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक घटना : भैंस को नहलाने गए पिता को बचाने नदी में उतरी दो बेटियां, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दो की मौत से पसरा मातम

Satyendra Kr Vishwakarma

Ganga Expressway Latest Update : गंगा एक्सप्रेसवे के ग्राउंड वर्क में आई तेजी, मिट्टी का 74 प्रतिशत कार्य पूरा

Harindra Kumar Rai

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में देवरिया में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, जिलाध्यक्ष बोले-फिर स्थापित करेंगे देश की गरिमा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!