खबरेंदेवरिया

खुशखबरी : देवरिया में 16 जून को आयोजित होगा रोजगार मेला, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जीआईटीआई कैम्पस में 16 जून को दोपहर 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित होगा। अभी तक निजी क्षेत्र की कम्पनी Himalayan Manpower Services तथा BRIGHTFUTURE ORGANIC HERBALS AND AYURVEDIC (OPC) PRIVATE LIMITED ने प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

ये है पात्रता

दोनों कंपनियां विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन करेंगी। रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक उत्तीर्ण तथा उम्र सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।

रोजगार मेले में लें भाग

उपरोक्त योग्यता एवं उम्र वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने पंजीयन कार्ड के साथ इस रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते है। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन 11000-15000 रुपये के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

DEORIA : 9 कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश, एमएलए और प्रशासन ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह

Sunil Kumar Rai

Deoria News : समाधान दिवस में लेट और बिना स्वीकृति पहुंचे दो अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

सांसद-विधायक और डीएम-बीएसए ने गुरुजनों को दिया धन्यवाद : देश-समाज के निर्माण में शिक्षकों के योगदान को ऐसे सराहा

Shweta Sharma

देवरिया नगर पालिका विस्तार : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी का जताया आभार, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Satyendra Kr Vishwakarma

National Teachers Award 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के शिक्षक खुर्शीद अहमद के लिए खास होगा 5 सितंबर, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार, पीएम मोदी संग करेंगे संवाद

Harindra Kumar Rai

यूपी के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी : 12 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!