खबरेंदेवरिया

Deoria News : पुलिस लाइन में अफसरों और कर्मचारियों ने किया योग, इस कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Deoria News : आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2022 को पूर्ण रुप से सफल बनाने के लिए अमृत योग सप्ताह का आयोजन सोमवार को सुबह पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर निरोगी रहता है। मन और आचरण भी शुद्ध रहता है। योग भारतीय सांस्कृतिक विरासत है, जिसका लाभ पूरी दुनिया उठा रही है। हमारी बदलती जीवनशैली को संतुलित रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बीमारियां दूर होती हैं

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग से मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। योग करने से बीमारियां दूर होती हैं तथा शुगर व बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

अभ्यास किया

योग प्रशिक्षक यतेन्द्र विश्वकर्मा, योग प्रशिक्षिका पूजा मद्देशिया व दीक्षा विश्वकर्मा ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, अर्धचक्रासन, सर्वांगासन, शवासन, नाड़ी शोधन सहित विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास उपस्थित लोगों को कराया। कार्यक्रम में लगभग 150 की संख्या में लोगों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आलोक कुमार पांडेय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ दिनेश कुमार चौरसिया,   डॉ सृजन राय, डॉ आकांक्षा, डॉ अजीत नारायण, डॉ उमेश नारायण मिश्र, अरविन्द कुमार चौहान, अरुण कुमार सिंह संजय कुमार पांडेय, पारितोष कुमार सिंह, सन्नी कुमार, विकास मिश्रा, पूनम यादव, गीता जायसवाल, प्रियंका त्रिगुणाय, राम दयाल सहित पुलिस विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया पहुंचे आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष : रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे को दी राहत, सुनाया ये ऐतिहासिक फैसला

Sunil Kumar Rai

अवसर : कंप्यूटर कोर्स के लिए संस्थाएं करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Harindra Kumar Rai

देवरिया में वित्त मंत्री : सुरेश खन्ना ने जनता जनार्दन और उद्यमियों के लिए अधिकारियों को दिए आदेश, कॉमन सर्विस सेंटर बनाने पर दिया जोर, पढ़ें क्यों खास रहा तीन मंत्रियों का दौरा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : सीडीओ ने अपात्र निवासियों को आवास योजना का लाभ दिलाने वाले कर्मियों की लिस्ट मांगी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

मालवीय रोड देवरिया और सिविल लाइंस की चौड़ाई रहेगी यथावत : कोतवाली रोड का फिर होगा सर्वे, डीएम ने लाखों लोगों को दी राहत

Rajeev Singh
error: Content is protected !!