खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर पकड़ा, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Deoria News : देवरिया कोतवाली पुलिस (Deoria Kotwali Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप 10 अपराधी, हिस्ट्रीशीटर और गौ तस्कर को आज गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे वक्त से उसकी तलाश में थी। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान चल रहा है

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर के निर्देशन और सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस ने इस हिस्ट्रीशीटर को दबोचा।

पकड़ा गया

कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि अपराधी ऋषि पाल बालाजी मंदिर तिराहे पर है। सूचना मिलने पर कोतवाली के उपनिरीक्षक दानिश आजम, कांस्टेबल उमेश चंद्र राय और कॉन्स्टेबल नरसिंह यादव ने बालाजी मंदिर तिराहे पर छापेमारी की और वहां से अपराधी ऋषि पाल पुत्र पवन पाल निवास रघवापुर, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।

अवैध तमंचा बरामद

पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में थाना कोतवाली पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

BREAKING : सीडीओ ने दो अफसरों का वेतन रोका, जिम्मेदारों से होगी 4 गुने धनराशि की रिकवरी, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कर युवाओं को प्रेरित करेगी योगी सरकार : स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत स्तर पर होंगे ये खास आयोजन

Sunil Kumar Rai

BREAKING : योगी सरकार ने पुलिस के हजारों पद समाप्त किए, बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

डीएम ने जारी किया समाधान दिवस का सालाना रोस्टर : जानें किस दिन कौन अधिकारी कहां सुनेगा फरियाद

Sunil Kumar Rai

क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज : गोदाम सील, जांच में देवरिया के दर्जनों केंद्रों पर मिली गड़बड़ी

Sunil Kumar Rai

World Environment Day 2022 : विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने का लिया संकल्प, नवाब सिंह नागर ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!