खबरेंदेवरिया

देवरिया से दु:खद खबर : परिजन पूरी रात नदी किनारे लाड़ले का करते रहे इंतजार, सुबह शव मिलने से मचा कोहराम

Deoria News : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में छोटी गंडक नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक विशाल का शव आज सुबह मिला। उसका शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। परिजनों का शनिवार से ही रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चलें कि रामपुर कारखाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के बगल से बह रही छोटी गंडक नदी में शनिवार की दोपहर तीन मित्र विशाल, विष्णु व दीपक नहाने गये थे। स्नान के दौरान अचानक विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसका दोस्त विशाल उसे डूबता हुआ देखकर बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। विशाल को बचाने के लिए दीपक ने भी नदी में छलांग लगा दी और तीनों दोस्त डूबने लगे।

2 को बचा लिया

शोर-पुकार सुनकर पास में भैंस चरा रहे दो युवकों ने नदी में छलांग लगाई और विष्णु तथा दीपक को बचा लिया। लेकिन विशाल का कुछ पता नहीं चला। वह लहरों में खो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोग नदी के तट पर पहुंचे। गोताखोरों ने कई घंटे कड़ी मशक्कत की। 2 किमी के दायरे में पूरी नदी खंगाली, लेकिन विशाल का पता नहीं चला।

आज मिला शव

विशाल के लापता होने से घर और गांव में मातम का माहौल था। गोताखोर व ग्रामीण पूरी रात नदी तट पर बैठे रहे। जैसे ही सुबह हुआ कि गोताखोर व ग्रामीण फिर किशोर की तलाश में नदी में गए। आखिरकार मातम मौत में बदल गया। रविवार की सुबह 8 बजे विशाल का शव नदी में मिला। ग्रामीणों ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता दुबई से घर आए

मृतक विशाल गुप्ता (17 वर्ष) पुत्र हीरालाल गुप्ता ग्राम शाहजहांपुर, थाना रामपुर कारखाना, जिला देवरिया का रहने वाला था। तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा विशाल था। वह इस वर्ष 11वीं की परीक्षा पास कर 12वीं की तैयारी में था। मगर नियति को यह मंजूर नहीं था। पिता हीरालाल गुप्ता दुबई में प्राइवेट नौकरी कर परिवार की देखभाल करते हैं। बेटे के लापता होने की ख़बर सुनकर आज वह घर आ गये। सबसे छोटे बेटे को खोकर बदहवास मां परमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

कमेटी करेगी भलुअनी मल्टीपरपज सीड स्टोर की जांच : डीएम देवरिया को निरीक्षण में मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai

UP Election-2022: चौथे चरण में हुई रिकॉर्ड 60 फीसदी वोटिंग, राजधानी में सबसे ज्यादा मतदान, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प का जाना हाल : देवरिया के इन ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों में नहीं हुआ काम, विभागवार रिपोर्ट तलब

Harindra Kumar Rai

UP Board Result 2022 : 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Harindra Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

बाल गृह के बच्चों को टूर कराएगा रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल : बैठक में कार्यक्रमों पर हुई मंथन, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!