खबरेंनोएडा-एनसीआर

जिम्मेदारी : जनता की थाली में 289 लोगों ने खाया खाना, इन्होंने दिया सहयोग

Greater Noida : नेफोवा की जरुरतमंदों को मात्र 5 रुपये में खाना उपलब्ध कराने की मुहिम में आज रविवार को फिर से एकमूर्ति गोलचक्कर पर साप्तहिक जनता की थाली लगायी गयी। आज जनता की थाली स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट टीम (स्प्रिंग वॉरियर्स) और जेएम फ्लोरेंस निवासी डिंपल सिसोदिया के सहयोग से लगाया गया।

आज की थाली में मात्र 5 रुपये में आलू, टमाटर, चावल, रसगुल्ले और अचार रखा गया था। जेएम फ्लोरेंस निवासी डिंपल सिसोदिया ने अपने बेटे राम सिसोदिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनता की थाली में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की और बेटे के साथ खुद मौजूद रहकर खाने में रसगुल्ले बांटे।

सेवा भाव से जुड़ रहे लोग

नेफोवा उपाध्यक्ष विकाश कटियार और अजय सिंह ने बताया कि इस मुहिम की लगातार लोग सराहना कर रहे हैं और सेवा भाव से जुड़ते जा रहे हैं। कई लोग अब अपनी सालगिरह या अपने रिश्तेदारों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनता की थाली से सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हैं। आसपास की सोसाइटियों के निवासियों के साथ ही दूसरे शहरों एवं राज्यों में रहने वाले लोग भी इस मुहिम में सहयोग कर रहे हैं।

स्वच्छ किचेन में बनता है

नेफोवा सदस्य ज्योति जैसवाल और राजकुमार ने बताया कि डिंपल सिसोदिया और स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट टीम नेफोवा के जनसेवा से प्रभावित होकर एक दिन के जनता की थाली को प्रायोजित करने की इच्छा जताई थी। जनता की थाली का खाना इकोविलेज-2 स्थित किचेन में स्वच्छ वातावरण में बनाया जाता है, जिसे बांटने के लिए एकमूर्ति पर लाया जाता है।

इन्होंने किया सहयोग

आज जनता की थाली के खाना वितरण में सुरेंद्र सिंह, अवनीश वर्मा, श्रीकांत, डिंपल सिसोदिया, राम सिसोदिया, अजय सिंह, शीला, रोहन, खुशी, संगीता, रिंकू प्रसाद, विकाश कटियार, ऋषि गोयल और ज्योति जैसवाल ने सहयोग किया।

Related posts

रालोद में 4 पदों पर नियुक्ति : गन्ना मूल्य को लेकर सरकार पर हमलावर हुए रामाशीष राय, दिया बड़ा बयान

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Election-2022 : 1 मार्च को देवरिया में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्वांचल को ऐसे साधेंगे

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार ने ‘हर खेत को पानी’ योजना में सब्सिडी बढ़ाई : जानें अब किसानों को कितना करना होगा भुगतान

Harindra Kumar Rai

Kanhaiya Lal Murder Case : कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन की रिमांड, एनआईए कर रही छानबीन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के हर कॉलेज के एक अध्यापक को रेडक्रॉस देगा फर्स्ट एड ट्रेनिंग : डीएम ने की सोसायटी के योगदानों की सराहना

Shweta Sharma

Uttar Pradesh : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधायकों को दी बड़ी सीख, गुजरात मॉडल का दिया उदाहरण

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!