उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हुआ यूपी, मगर इन इलाकों में लागू रहेंगे प्रतिबंध

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) को हटाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। अब राज्य में रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लागू कर्फ्यू निष्प्रभावी हो गया है। हालांकि त्योहारों के सीजन में सीएम ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराने का आदेश दिया है। कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह कर्फ्यू और दूसरी पाबंदियां लागू रहेंगी।

रक्षाबंधन से सीएम ने रविवार की साप्ताहिक बंदी को समाप्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अनलॉक हो गया था। हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शासन ने कंटेनमेंट जोन के बाहर प्रदेश के समस्त जनपदों में कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन की शर्त के अधीन वर्तमान में लागू रात्रि कालीन कोरोना कफ्र्यू (रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक) समाप्त किये जाने का निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने समस्त मण्डलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज, पुलिस आयुक्त व सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू (रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक) समाप्त किये जाने का आदेश आज जारी कर दिया है।

पूरी तरह पालन कराएं

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। किन्तु यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए यह समय सतर्कता एवं सावधानी बरतने का है। इसको देखते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाये रखे जाने व कोविड नियमों के तहत सभी पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। मगर लंबे अरसे बाद नाइट कर्फ्यू से प्रदेश के निवासियों को राहत मिली है।

11 नए मामले मिले

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,55,731 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,18,05,693 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 तथा अब तक कुल 16,87,048 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 112 एक्टिव मामले हैं।

टीकाकरण हो रहा है

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 7,58,386 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी। राज्य में कल तक पहली डोज 9,35,95,314 तथा दूसरी डोज 2,72,88,718 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 12,08,84,032 कोविड डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

Related posts

यूपी के शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञ : 20 जुलाई से शुरू हुआ सेशन

Abhishek Kumar Rai

6 वर्षों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी : सीएम योगी

Shweta Sharma

DEORIA : लांच हुआ टीवी समाचार चैनल, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मीडिया के बारे में रखे ये विचार

Abhishek Kumar Rai

किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Sunil Kumar Rai

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी 315 रुपये किया, सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

राष्ट्रपति चुनाव : पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिंहा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, इन दलों में बनी सहमति

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!