खबरेंदेवरिया

DEORIA : मंत्री संदीप सिंह ने गांव में लगाई चौपाल, इन प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण

-बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने तीन कार्य परियोजनाओं का किया निरीक्षण

-एक का लोकार्पण तथा गांव में लगाई चौपाल

-निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश

-गौ आश्रय केंद्र में गौ वंशो को खिलाया चना व गुड़

Deoria News : बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत तीन कार्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मंत्री ने सबसे पहले सुभाष चौक के निकट निर्माणाधीन शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के संग्रहालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि यहां लगने वाले शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा समय से बनवा कर स्थापित कराया जाए। भाजपा जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बताया कि शहीद रामचंद्र जी के साथ ही सोना सोनार भी शहीद हुए थे, इनकी भी मूर्ति लगाए जाने की जन आकांक्षा है। मंत्री जी ने प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा तथा प्रतिमा लगाए जाने आवश्यक निर्देश दिया।

पहल की जाएगी

मंत्री ने कहा कि मेरे स्तर से भी पहल की जाएगी। इसके उपरांत संदीप सिंह ने बृहद गौशाला आश्रय केंद्र पिपरपाती का निरीक्षण किया। गोवंश को गुड़ व चना खिलाया तथा गोवंशों के चारा आदि का प्रबंध बनाए रखने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा मंत्री ने भलुअनी में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

चौपाल में सुनीं समस्याएं

उन्होंने ग्राम ठाकुर देवरिया में निर्मित ग्राम सचिवालय भवन का लोकार्पण और शिलालेख का अनावरण विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों की  समस्याओं व आकांक्षाओं की पूर्ति स्थानीय स्तर पर ही तैनात कर्मियों द्वारा की जाएगी। इसके उपरांत उन्होंने चौपाल लगाई। वह लोगों की जन समस्याओं से रूबरू हुए एवं संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने  कहा कि सरकार की संचालित योजनाएं लोगों तक जन-जन तक पहुंचाने में सभी अधिकारी, कर्मचारी निष्ठा के साथ कार्य करें।

ये रहे मौजूद

इस दौरान बरहज के विधायक दीपक मिश्रा शाका ने मंत्री का स्वागत किया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, सीडीओ रविंद्र कुमार, सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय,  पीडी संजय पांडेय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, प्रबुद्ध जन, ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।

Related posts

बरहज : पीडी तिवारी को टिकट नहीं मिलने से सपा कार्यकर्ता निराश, सोशल मीडिया पर ऐसे जताया विरोध

Abhishek Kumar Rai

Scheme : डेढ़ लाख लोगों ने योगी सरकार की इस योजना का लिया लाभ, आज ही करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma

BIG NEWS : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से की राशन की शिकायत, कोटेदार और कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

अयोध्या में दीपोत्सव : 8 विदेशी टीमें करेंगी रामलीला का मंचन, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

Rajeev Singh

देवरिया अंडर ट्रॉयल रिव्यू कमेटी की बैठक : इन कैदियों की होगी रिहाई, जानें क्या हुई मंथन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!