खबरेंदेवरिया

DEORIA : बिना यूआईएन नंबर लाइसेंसी शस्त्र माना जाएगा अवैध, तुरंत स्थानीय थाने में जमा कराएं

-शस्त्र लाइसेंस का यूआईएन नंबर जनरेट नहीं तो थाने में जमा करें शस्त्र

-यूआईएन जनरेट हुए बिना शस्त्र रखना माना जायेगा अवैध

Deoria News : मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद ने बताया कि जिन शस्त्र लाइसेंस का यूआईएन नंबर जनरेट नहीं है, उन्हें समाप्त माना जायेगा तथा ऐसे शस्त्र लाइसेंस धारक अपना शस्त्र स्थानीय थाने में तत्काल जमा कर दें।

अवैध माना जाएगा

ऐसे अनुज्ञापियों को आयुध अधिनियम 2016 के अन्तर्गत निर्धारित प्रारूप पर नए सिरे से आवेदन करने पर शस्त्र लाइसेंस दिये जाने का विचार किया जायेगा। ऐसे आवेदन पत्र नये शस्त्र लाइसेंस के सादृश्य अवधारण किया जायेगा। यूआईएन जनरेट हुए बिना शस्त्र रखना अवैध माना जायेगा और शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।   

15 दिन में जमा करें

मुख्य राजस्व अधिकारी ने अवगत कराया कि ऐसे शस्त्र लाइसेंसी कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्र अनुभाग पटल पर 15 दिवस के अन्दर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि शासन से दिये गये निर्देश के क्रम में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related posts

स्नातक चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा : क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, ऐसे जीत हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया में आशा के 2700 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, जिलाधिकारी ने प्रक्रिया पूरा करने की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने बूथ विजय अभियान से दिखायी ताकत : भलुअनी नगर पंचायत में उमड़ी हजारों की भीड़

Sunil Kumar Rai

चयनित स्टाफ नर्स को मिला नियुक्ति पत्र : एमपी रविंद्र कुशवाहा ने दी शुभकामनाएं, कहा-ईमानदारी से करें सेवा

Harindra Kumar Rai

Deoria News : ब्लॉक दिवस में मिलीं 14 शिकायतें, सीडीओ रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान  

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : आरएलडी ने जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव को संतकबीरनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!